{"_id":"67ff6bd2aaeff83ab50f64ef","slug":"raipur-collector-held-time-limit-meeting-gave-instructions-to-resolve-applications-received-sushasan-tihar-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने ली समय सीमा की बैठक: बच्चे की मौत के बाद खुले गढ्ढों को भरने के दिये निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने ली समय सीमा की बैठक: बच्चे की मौत के बाद खुले गढ्ढों को भरने के दिये निर्देश
Wed, 16 Apr 2025 02:05 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 16 Apr 2025 02:05 PM IST
सार
रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक ली। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार में आवेदन लेने की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। अब इन प्राप्त आवेदनों से प्राप्त समस्या का समाधान करें।
विज्ञापन
रायपुर कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक ली। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार में आवेदन लेने की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। अब इन प्राप्त आवेदनों से प्राप्त समस्या का समाधान करें। गर्मी मौसम के मद्देनजर सभी पेयजल आपूर्ति का इंतजाम सुनिश्चित करें, बिगड़े हैंडपंप का सुधार कर लें।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग गर्मी के मौसम के अनुसार दवाईयों का स्वास्थ्य केन्द्रों में व्यवस्था रखें। नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 की शुरूआत हो चुकी है। शिक्षा विभाग इसके आधार पर अपनी कार्ययोजना बनाकर तैयारी पूर्ण करें। कलेक्टर ने कहा कि सभी नगरीय निकायों में और सभी ग्रामीण क्षेत्रों में सीवरेज, बोर या अन्य किसी कारण से गढ्ढे खोदे गए हैं तो उसे खुला ना छोडे या सुरक्षा के अन्य उपाय अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें।
इससे पहले इस मामले में रायपुर मेयर मीनल चौबे ने भी 24 घंटे के अंदर राजधानी के खुले गड्ढ़ों को भरने के निर्देश जारी किये थे।
जानें क्या था मामला
गुलमोहर पार्क कॉलोनी में नगर निगम ने सीवरेज टैंक निर्माण के लिए गहरा गड्ढा खोदा था, जिसे खुला ही छोड़ दिया गया था। इसमें बारिश और पाइपलाइन लीकेज से पानी भर गया था। 13 अप्रैल को तीन मासूम बच्चे खेलते-खेलते गड्ढे में गिर गए। हादसे में छह वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि दो बच्चों को लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
महापौर मीनल चौबे ने व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश
घटना के बाद महापौर मीनल चौबे ने सभी बीएसयूपी और प्रधानमंत्री आवास योजना की कॉलोनियों और अन्य निगम परिसर के सैप्टिक टैंक और सम्पवेल के मेनहोल को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अगले 24 घंटे में दौरान ढकने की के निर्देश दिए थे। जिससे फिर कोई अप्रिय घटना न घटे। वहीं नगर निगम रायपुर के सभी 10 जोनों के जोन कमिश्नरों को अगले 24 घंटे के दौरान रायपुर शहर में सभी बीएसयूपी और प्रधानमंत्री आवास योजना कॉलोनियों के सैप्टिक टैंक और सम्पवेल के मेनहोल को ढका जाना सुनिश्चित करने आदेशित किये थे।
।