फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur: CM Sai and Minister Brij Mohan will fly kites in Purkhauti Muktangan on Makar Sankranti

CG: सीएम साय ने पुरखौती मुक्तांगन में उड़ाई पतंग, चकरी पकड़े रहे मंत्री नेताम, बृजमोहन समेत कई नेता रहे मौजूद

Sun, 14 Jan 2024 10:59 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 14 Jan 2024 10:59 AM IST
सार

मकर संक्रांति के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज पुरखौती मुक्तांगन में पतंग उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके साथ ही उन्होंने रायपुर में पतंग उत्सव शुरुआत की।

विज्ञापन
Raipur: CM Sai and Minister Brij Mohan will fly kites in Purkhauti Muktangan on Makar Sankranti
सीएम साय ने पुरखौती मुक्तांगन में उड़ाई पतंग, चकरी पकड़े रहे मंत्री राम विचार नेताम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मकर संक्रांति के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज पुरखौती मुक्तांगन में पतंग उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके साथ ही उन्होंने रायपुर में पतंग उत्सव शुरुआत की। सीएम साय जब पतंग उड़ा रहे थे, तब मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और मंत्रीमंत्री राम विचार नेताम चकरी पकड़े हुए थे। इस दौरान सांसद सुनील सोनी, विधायक गुरु खुशवंत साहेब, विधायक अनुज शर्मा समेत कई दिग्गज नेता उपस्थित रहे।   

विज्ञापन


सीएम साय ने सभी को मकर संक्रांति शुभकामनाएं दी। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि आज मकर संक्रांति के अवसर पर नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में पतंग उत्सव का शुभारंभ किया। हमारी सनातन संस्कृति में पर्व हमें अपनी जड़ों से जोड़ते हैं। ये पतंग उत्सव हमें संदेश देता है कि हमे अपनी परंपराओं और संस्कारों की पतंग की डोर को टूटने नहीं देना है। इस शानदार पतंग उत्सव कार्यक्रम के लिए आयोजकों को बहुत-बहुत बधाई।
विज्ञापन


इससे पहले सीएम साय ने राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीराम और माता जानकी की विधि-विधान से पूजा अर्चना की। इसके साथ ही वहां साफ सफाई की। इस दौरान मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी, आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब समेत कई कार्यकर्त्ता औए नेता शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed