फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur: celebrate holi festival peacefully, district administration took a meeting of peace committee

Raipur: होली पर हुड़दंग मचाया तो खैर नहीं; त्यौहार को शांतिपूर्ण मनाने जिला प्रशासन ने ली शांति समिति की बैठक

Fri, 22 Mar 2024 11:51 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 22 Mar 2024 11:51 AM IST
सार

होली पर्व पर अस्त्र-शस्त्र के साथ हुड़दंग मचाया तो खैर नहीं हैं। अस्त्र-शस्त्र के उपयोग और प्रदर्शन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। शहर में रात 10 बजे तक ही डीजे बजा सकेंगे। मुखौटे पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।

विज्ञापन
Raipur: celebrate holi festival peacefully, district administration took a meeting of peace committee
शांति समिति की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली पर्व पर अस्त्र-शस्त्र के साथ हुड़दंग मचाया तो खैर नहीं हैं। अस्त्र-शस्त्र के उपयोग और प्रदर्शन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। शहर में रात 10 बजे तक ही डीजे बजा सकेंगे। मुखौटे पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। जबरदस्ती चंदा वसूलने पर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों पर रायपुर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

विज्ञापन


विज्ञापन

 
त्यौहार में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने शांति समिति की बैठक ली है। इस बैठक में सभी समाज के प्रमुख नागरिक शामिल हुए और उन्हें होली और अन्य त्यौहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान समाज प्रमुखों ने भी अपने-अपने सुझाव रखें और अधिकारियों ने गंभीरता से विचार करने की बातें कहीं। रायपुर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में कलेक्ट्रेट स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक ली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रात साढ़े 12 बजे तक किया जा सकेगा होलिका दहन
होलिका दहन सड़क किनारे किया जाएं और होलिका दहन के बाद रेत डलवाने का कार्य किया जाएगा। लाखेनगर, चांदनी चैक और कुकरी पारा में जिन स्थानों में पूर्व से होलिका दहन किया जा रहा है, उनको छोड़कर नए स्थलों में बिना अनुमति के होलिका दहन नहीं किया जाएगा। होलिका दहन मुहूर्त के अनुसार रात 12:30 बजे तक किया जा सकेगा। इसके बाद नागरिकों को वापस घर भेजे जाएंगे। 


इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगी कार्रवाई
एएसपी शहर लखन पटले ने कहा कि होली त्यौहार के दौरान आईटीएमएस के जरिए तेज रफ्तार चलाने वाले वाहनों का चिंहाकन किया जाएगा और उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुखौटा लगाकर घूमने वालों पर भी सख्त कार्रवाई होगी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। हुडदंग करने वालों पर भी निगरानी रखी जाएगी, किसी भी तरह का अशांति फैलाने पर भी कार्रवाई होगी। 

शहर को मिलेगा पर्याप्त पानी 
इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने कहा कि होली का त्यौहार रंगों का त्यौहार है, जो हम सबके जीवन में खुशियां बिखेरते हुए रंगमय बनाता है। सभी से आग्रह है कि सभी सौहार्द्र पूर्ण ढंग से और भाईचारे के भाव के साथ त्यौहार मनाएं। इस और होलिका दहन के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर मुरूम की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए जोन आयुक्तों को निर्देशित किया गया है। सार्वजनिक स्थानों पर विद्युत व्यवस्था एवं साफ-सफाई किए जाएंगे। साथ ही पर्याप्त पानी की व्यवस्था की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed