फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur: Be careful if you park your vehicle in no-parking area! Traffic police issued challan for 72 vehicles

Raipur: नो-पार्किंग में खड़ी गाड़ी पर यातायात पुलिस ने की कार्रवाई, 72 वाहनों का काटा चालान

Wed, 16 Apr 2025 03:26 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 16 Apr 2025 03:26 PM IST
सार

रायपुर यातायात पुलिस की नो पार्किंग को लेकर विशेष अभियान जारी है। रिंग रोड 02 हीरापुर-कबीरनगर क्षेत्र में नो पार्किंग में खड़ी मालवाहक वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की है। इसी तरह नो पार्किंग में खड़ी 72 वाहनों का मौके पर चालान काटा गया।

विज्ञापन
Raipur: Be careful if you park your vehicle in no-parking area! Traffic police issued challan for 72 vehicles
यातायात पुलिस ने नो पार्किंग में खड़ी वाहनों का काटा चालान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर यातायात पुलिस की नो पार्किंग को लेकर विशेष अभियान जारी है। रिंग रोड 02 हीरापुर-कबीरनगर क्षेत्र में नो पार्किंग में खड़ी मालवाहक वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की है। इसी तरह नो पार्किंग में खड़ी 72 वाहनों का मौके पर चालान काटा गया। वहीं 14 वाहनों पर बीएनएस की धारा 285 के तहत कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन


रिंग रोड नंबर 02 में नो पार्किंग में लापरवाही पूर्वक खड़ी मालवाहक वाहनों के खिलाफ लगातार दूसरे दिन भी यातायात पुलिस विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की है। अभियान में यातायात थाना प्रभारी टाटीबंध और भनपुरी को लगाया गया है जिनके द्वारा दल-बल के साथ सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक विशेष अभियान चलाते हुए नो पार्किंग में लापरवाही पूर्वक खड़े 72 मालवाहक वाहनों के विरूद्ध मौके पर ही चालानी कार्यवाही की गई साथ ही 14 वाहनों के विरूद्ध बीएनएस की धारा 285 के तहत कार्यवाही करते हुए प्रकरण न्यायालय भेजने की कार्यवाही की गई। 
विज्ञापन


नो पार्किंग में गाड़ी खड़ा करने से मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी असुविधा होती है। हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। जिसे यातायात थाना टाटीबंध व भनपुरी के पेट्रोलिंग टीम और हाईवे पेट्रोलिंग टीम द्वारा लगातार एनाउंसमेंट कर भगाया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात पुलिस ने की अपील
वाहन चालकों से अपील है कृपया यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाएं। शहर की यातायात व्यवस्था का सुगम संचालन करना हम सब की जिम्मेदारी है। सभी के सहयोग एवं नियमों का पालन किये जाने से बेहतर से बेहतर यातायात व्यवस्था बनाई जा सकती है। हमेशा नियमों का पालन कर वाहन चलाएं, नो पार्किंग में वाहन खड़ी ना करें, नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने न दे, नशे की हालत में वाहन न चलाए, यातायात संकेतों का पालन कर वाहन चलाएं, मोबाइल फोन से बात कर वाहन न चलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed