फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur: 150 accounts were opened in transact money in betting; 16 accused arrested

Raipur: सट्टा में काली कमाई की पैसों के लेन-देन करने दूसरों के नाम पर खुलवाया 150 खाता; 16 आरोपी गिरफ्तार

Thu, 16 May 2024 04:53 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 16 May 2024 04:53 PM IST
सार

आरोपियों की ओर से अब तक लगभग 150 से अधिक बैंक खाते खुलवाये गए हैं। प्रकरण में अब तक कुल 16 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 
 

विज्ञापन
Raipur: 150 accounts were opened in transact money in betting; 16 accused arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर में सट्टा के पैसों के लेन-देन के लिए दूसरों के नाम पर बैंक पास बुक खुलवाने वाले तीन शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की ओर से अब तक लगभग 150 से अधिक बैंक खाते खुलवाये गए हैं। प्रकरण में अब तक कुल 16 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


रायपुर के गंज थाना में मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस एक्शन मोड में आई। प्रकरण में तीन आरोपी को पकड़ा गया है। साथ ही अब तक कुल 16 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। अभी पुलिस की जांच जरी है। आरोपियों के कब्जे से 12 नग लैपटॉप, 55 नग मोबाइल फोन, 31 बैंक पास बुक, पांच चेक बुक और 34 नग एटीएम कार्ड जब्त किया गया है। 
विज्ञापन


गिरफ्तार सटोरियों से पूछताछ और विवेचना क्रम में बैंक खाता खुलवाने वालों के संबंध में जानकारी एकत्र करते हुए प्रकरण में सट्टा के पैसो के लेन-देन के लिए बैंक में खाता खुलवाने वाले आरोपी महेश ताण्डी, राहुल कुमार देवांगन और ई शंकर राव को पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने दूसरे व्यक्तियों का खाता खुलवाना और खाते की किट को सट्टा संचालन करने वालों के पास भेजना बताया। साथ ही आरोपियों ने अब तक लगभग 150 से अधिक खाता खुलवाना बताया गया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना से संबंधित छह नग मोबाइल फोन और एक नग पासबुक जब्त किया गया है। 

गिरफ्तार आरोपी

  • महेश तांडी (30साल) निवासी रमन मंदिर वार्ड, थाना गंज रायपुर
  • राहुल कुमार देवांगन (28साल) निवासी सुपेला, भिलाई-दुर्ग   
  • ई शंकर राव (27साल) निवासी खुर्सीपार भिलाई-दुर्ग 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed