छत्तीसगढ़ में बारिश की रफ्तार थमी: उमस से बढ़ी परेशानी, कल से फिर सक्रिय होगा मानसून
मंगलवार से प्रदेशभर में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि उत्तर छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक आंधी-तूफान की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।
विस्तार
विभाग के अनुसार, मंगलवार से प्रदेशभर में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि उत्तर छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक आंधी-तूफान की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।
मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियाँ थोड़ी सुस्त जरूर पड़ी हैं, लेकिन मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार जल्द ही प्रदेश में फिर से बारिश सक्रिय होगी। लोगों को अगले कुछ दिनों तक राहत की उम्मीद है, लेकिन साथ ही वज्रपात और तेज हवाओं से सतर्क रहने की भी आवश्यकता है।
मानसून द्रोणिका रेखा अमृतसर, देहरादून, शाहजहांपुर, वाल्मीकि नगर, छपरा, जलपाईगुड़ी होते हुए अरुणाचल प्रदेश तक फैली है। एक अन्य द्रोणिका उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से पूर्वी उत्तर प्रदेश और फिर उत्तर-पूर्व बिहार तक समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर स्थित है, जो अगले कुछ दिनों में वर्षा को प्रभावित कर सकती है।
राजधानी में आकाश मेघमय रहेगा और हल्की बारिश की संभावना है। तापमान 27°C से 35°C के बीच रहने का अनुमान है।