फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Rain starts in Chhattisgarh from tomorrow, clouds will remain with dense fog, know IMD alert

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में कल से बारिश शुरू, घना कोहरा के साथ छाए रहेंगे बादल, जानें IMD का अलर्ट

Fri, 06 Dec 2024 10:31 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 06 Dec 2024 10:31 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम में बदलाव होने की संभावना है। शनिवार से प्रदेश में मौसम का रुख बदलेगा। बादल छाए रहने के साथ ही बारिश हो सकती है। मौसम की यह गतिविधियां आगामी कुछ दिनों तक जारी रहेगी।

विज्ञापन
Rain starts in Chhattisgarh from tomorrow, clouds will remain with dense fog, know IMD alert
CG Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम में बदलाव होने की संभावना है। शनिवार से प्रदेश में मौसम का रुख बदलेगा। बादल छाए रहने के साथ ही बारिश हो सकती है। मौसम की यह गतिविधियां आगामी कुछ दिनों तक जारी रहेगी। वहीं उत्तरी छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। दूसरी ओर मध्य और दक्षिणी भागों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आज शुक्रवार को मौसम साफ रहने की संभावना है। आगामी दो दिनों के दौरान उत्तरी भागों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद इन इलाकों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। दूसरे और आगामी 5 दिनों तक मध्य और दक्षिणी भागों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन के संभावना नहीं है। इसके बाद हल्की गिरावट हो सकती है। 
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि छत्तीसगढ़ में सात दिसंबर को एक दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान सुबह घना कोहरा के साथ बादल छाए रहेंगे। हालांकि प्रदेश की कुछ ही इलाकों में बारिश होने की संभावना है। वहीं शेष भागों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि आज शुक्रवार को प्रदेश के एक-दो जगह पर हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं आगामी दो दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते दिनों गुरुवार को प्रदेश के एक जगह पर हल्की बारिश हुई है। इसमें सर्वाधिक बारिश बस्तर जिला तोकापाल और दंतेवाड़ा जिला के काटे कल्याण में दर्ज की गई है। दूसरी ओर सबसे ज्यादा ठंड अंबिकापुर में रहा। यहां सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे अधिक तापमान दुर्ग में 33.6 डिग्री दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed