{"_id":"67528513611e806d170c0415","slug":"rain-starts-in-chhattisgarh-from-tomorrow-clouds-will-remain-with-dense-fog-know-imd-alert-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में कल से बारिश शुरू, घना कोहरा के साथ छाए रहेंगे बादल, जानें IMD का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में कल से बारिश शुरू, घना कोहरा के साथ छाए रहेंगे बादल, जानें IMD का अलर्ट
Fri, 06 Dec 2024 10:31 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 06 Dec 2024 10:31 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम में बदलाव होने की संभावना है। शनिवार से प्रदेश में मौसम का रुख बदलेगा। बादल छाए रहने के साथ ही बारिश हो सकती है। मौसम की यह गतिविधियां आगामी कुछ दिनों तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
CG Weather
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम में बदलाव होने की संभावना है। शनिवार से प्रदेश में मौसम का रुख बदलेगा। बादल छाए रहने के साथ ही बारिश हो सकती है। मौसम की यह गतिविधियां आगामी कुछ दिनों तक जारी रहेगी। वहीं उत्तरी छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। दूसरी ओर मध्य और दक्षिणी भागों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आज शुक्रवार को मौसम साफ रहने की संभावना है। आगामी दो दिनों के दौरान उत्तरी भागों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद इन इलाकों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। दूसरे और आगामी 5 दिनों तक मध्य और दक्षिणी भागों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन के संभावना नहीं है। इसके बाद हल्की गिरावट हो सकती है।
मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि छत्तीसगढ़ में सात दिसंबर को एक दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान सुबह घना कोहरा के साथ बादल छाए रहेंगे। हालांकि प्रदेश की कुछ ही इलाकों में बारिश होने की संभावना है। वहीं शेष भागों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि आज शुक्रवार को प्रदेश के एक-दो जगह पर हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं आगामी दो दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
बीते दिनों गुरुवार को प्रदेश के एक जगह पर हल्की बारिश हुई है। इसमें सर्वाधिक बारिश बस्तर जिला तोकापाल और दंतेवाड़ा जिला के काटे कल्याण में दर्ज की गई है। दूसरी ओर सबसे ज्यादा ठंड अंबिकापुर में रहा। यहां सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे अधिक तापमान दुर्ग में 33.6 डिग्री दर्ज किया गया है।