फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Rain returns to Chhattisgarh, there will be relief from temperature and humidity

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में बारिश की वापसी, तापमान और उमस से मिलेगी राहत

Tue, 12 Aug 2025 09:02 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 12 Aug 2025 09:02 AM IST
सार

CG Weather News: मौसम विभाग ने अब राहत भरी खबर दी है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दाब क्षेत्र के प्रभाव से अगले तीन दिनों में राज्य में बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
Rain returns to Chhattisgarh, there will be relief from temperature and humidity
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से कम बारिश के कारण तापमान में वृद्धि और उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया है। हालांकि, मौसम विभाग ने अब राहत भरी खबर दी है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दाब क्षेत्र के प्रभाव से अगले तीन दिनों में राज्य में बारिश की संभावना है। इसका सबसे अधिक असर दक्षिणी छत्तीसगढ़ में देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के ऊपर बने ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण के कारण बुधवार को बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम और पश्चिम मध्य में निम्न दाब क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। अगले तीन दिनों तक अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और दक्षिणी हिस्सों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


सोमवार को राजधानी रायपुर में मौसम में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया। दिनभर उमस भरी गर्मी रही और अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। पिछले 24 घंटों में कुसमी में सर्वाधिक 60 मिमी बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग का अनुमान है कि लंबे समय से रुकी बारिश अब फिर से शुरू होगी। दक्षिणी छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना के साथ ही पूरे राज्य में मौसम सुहाना होने की उम्मीद है। इससे उमस और गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed