फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Rain inundates low-lying areas in Chhattisgarh, river levels rise; alert issued for next three days

छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर: निचली बस्तियां जलमग्न, नदियों का जलस्तर बढ़ा, अगले तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी

Thu, 25 Sep 2025 10:31 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Thu, 25 Sep 2025 10:31 AM IST
सार

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले तीन दिनों में बंगाल की खाड़ी में बनने वाले निम्न दबाव क्षेत्र के असर से बस्तर और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में अति भारी बारिश की संभावना है। नदियों और नालों के उफान पर आने की स्थिति में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
 

विज्ञापन
Rain inundates low-lying areas in Chhattisgarh, river levels rise; alert issued for next three days
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बुधवार को आसमान से बरसी तेज बारिश ने आम जनजीवन को थाम दिया। सुबह से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला देर रात तक थमा नहीं। राजधानी रायपुर समेत रायगढ़, बिलासपुर और बस्तर संभाग के अनेक इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया, तो निचली बस्तियां तालाब जैसी नजर आईं।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले तीन दिनों में बंगाल की खाड़ी में बनने वाले निम्न दबाव क्षेत्र के असर से बस्तर और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में अति भारी बारिश की संभावना है। नदियों और नालों के उफान पर आने की स्थिति में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


रायपुर में बुधवार को 50 मिमी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक पानी माना कैंप इलाके में गिरा, जहां 77 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। लगातार बारिश से अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री तक खिसक गया, जो सामान्य से करीब सात डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान भी 24.5 डिग्री दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


रायगढ़ जिले में बारिश ने खतरनाक हालात पैदा कर दिए। बरमकेला क्षेत्र के विक्रमपाली गांव के पास किकारी नाला उफान पर आ गया। इसी दौरान एक स्विफ्ट कार नाला पार करते वक्त तेज धारा में बह गई। कार में तीन लोग सवार थे। चालक ने दो लोगों को पहले सुरक्षित उतारा और खुद कार निकालने की कोशिश की, लेकिन गाड़ी बह गई। किसी तरह चालक शीशा तोड़कर बाहर निकला और जान बचाई। यह दृश्य आसपास मौजूद लोगों ने कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर साझा किया।


लगातार बारिश के बाद महानदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ गया है। रायपुर के आरंग क्षेत्र के पारागांव में नदी पुल के नीचे एक युवक तेज बहाव में फंस गया। खबर मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। अंधेरा और तेज धारा बचाव कार्य में सबसे बड़ी चुनौती बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed