फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Rain intensity likely to increase in Chhattisgarh after June 30, chances of rain with thunder today

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में 30 जून के बाद बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना,आज मेघ गर्जन के साथ बारिश के आसार

Sun, 29 Jun 2025 07:55 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 29 Jun 2025 07:55 AM IST
सार

CG Weather News: मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि 30 जून से प्रदेश में बारिश की तीव्रता में बढ़ोतरी होने की संभावना है। पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश होने की संभावना है। वहीं राजधानी रायपुर में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। बारिश की स्थिति बनी हुई है। वहीं रात में कई इलाकों में बारिश हुई है।

विज्ञापन
Rain intensity likely to increase in Chhattisgarh after June 30, chances of rain with thunder today
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रीय हो गया है। गरज चमक और बारिश के साथ वज्रपात की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आज रविवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ वज्रपात और भारी बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि 30 जून से प्रदेश में बारिश की तीव्रता में बढ़ोतरी होने की संभावना है। पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश होने की संभावना है। वहीं राजधानी रायपुर में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। बारिश की स्थिति बनी हुई है। वहीं रात में कई इलाकों में बारिश हुई है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की उत्तर पश्चिमी खड़ी, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के समवर्ती तटीय क्षेत्रों पर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो की चक्रवर्ती परिसंचरण के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है। यह आज ओडिशा और समवर्ती पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदान झारखंड और छत्तीसगढ़ के पश्चिम उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश में आज अधिकांश जगहों पर हल्की मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं एक दो जगह पर मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ भारी बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी रायपुर में आज 29 जून को सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। वहीं शाम के समय मेघगर्जन और बारिश होने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में भारी बारिश हुई है। सभी इलाकों में तीव्र बारिश दर्ज की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed