{"_id":"68d8bfa5210d7d7d06038d3d","slug":"rain-expected-in-chhattisgarh-for-the-next-two-days-alert-issued-in-many-districts-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather News: छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक बारिश के आसार, कई जिलों में अलर्ट जारी, जानें अपने जिले का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक बारिश के आसार, कई जिलों में अलर्ट जारी, जानें अपने जिले का हाल
Sun, 28 Sep 2025 10:25 AM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Sun, 28 Sep 2025 10:25 AM IST
सार
दुर्ग और बस्तर के ज्यादातर जिलों में लगातार बारिश का दौर जारी है। विभाग के अनुसार, बीते दिन प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पेण्ड्रा रोड पर रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार बरकरार है। पिछले 24 घंटों के दौरान दुर्ग और बस्तर संभाग में कई जगहों पर झमाझम बारिश हुई, जबकि कुछ इलाकों में भारी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक और उसके बाद भी हल्की से मध्यम वर्षा के साथ वज्रपात की आशंका जताई है।
दुर्ग और बस्तर के ज्यादातर जिलों में लगातार बारिश का दौर जारी है। विभाग के अनुसार, बीते दिन प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पेण्ड्रा रोड पर रिकॉर्ड किया गया।
सिनोप्टिक स्थिति
दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा गुजरात से होते हुए मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश होते हुए उत्तराखंड तक पहुंच गई है। वहीं दक्षिण आंतरिक ओडिशा पर बना दबाव अब दक्षिण छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा है, जो अगले 24 घंटों में कमजोर होकर निम्न दबाव क्षेत्र में बदल सकता है।
विज्ञापन
द्रोणिका और आगामी पूर्वानुमान
फिलहाल द्रोणिका दक्षिण आंतरिक ओडिशा से होकर उत्तरी आंध्रप्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना और कर्नाटक होते हुए गोवा तक फैली हुई है। विभाग ने 30 सितंबर को उत्तरी अंडमान सागर में चक्रवाती परिसंचरण और 1 अक्टूबर को बंगाल की खाड़ी के उत्तरी-मध्य हिस्से में निम्न दबाव बनने की संभावना जताई है।
आज का पूर्वानुमान
शनिवार को प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी स्थिति बनेगी। राजधानी रायपुर में 28 सितंबर को मौसम मेघाच्छन्न रहने के साथ गरज-चमक के बीच बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।