{"_id":"6912bdf42a6d73c11c0f74cd","slug":"young-man-assaulted-a-man-in-raigarh-for-refusing-to-give-him-a-beedi-2025-11-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीड़ी और विवाद...: कार सवार ने गाड़ी के चालक को बेरहमी से पीटा, शीशा भी तोड़ा; तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीड़ी और विवाद...: कार सवार ने गाड़ी के चालक को बेरहमी से पीटा, शीशा भी तोड़ा; तलाश में जुटी पुलिस
Tue, 11 Nov 2025 10:09 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 11 Nov 2025 10:09 AM IST
सार
रायगढ़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कार सवार युवक ने बोरवेल गाड़ी के चालक से बीड़ी न मिलने पर न केवल उसकी बेरहमी से पिटाई की, बल्कि उसकी गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना चक्रधर नगर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात कार में सवार युवक ने बोरवेल्स गाड़ी को रुकवा कर उसके चालक से बीड़ी मांगी, नहीं देने पर चालक की जमकर पिटाई करते हुए शीशा तोड़ देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस अपराध दर्ज कर आरोपी की पतासाजी में जुट गई है, मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, रामस्वामी ने चक्रधर नगर थाना में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि वह श्रीराम बोरवेल्स की बोर गाड़ी चलाता है। बीती रात तकरीबन 10:30 बजे वह बोरगाडी क्रमांक CG13 AT 9277 को लेकर बोर खनन करने रायगढ से भैसगढी की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन
इस दरम्यान जब वह सम्बलपुरी वन देवी मंदिर के पास पहुंचा ही था कि एक स्वीफ्ट डीजायर कार क्रमांक CG 13 AD 4649 में से एक युवक उतरा और उसके वाहन को रुकवा कर उसके पास आया और बीड़ी मांगने लगा।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि इस बीच उसने कहा कि वह बीड़ी नहीं पीता और उसके पास बीड़ी नहीं है। महज इतनी सी बात पर युवक ने उससे गाली गलौज करते हुए न केवल मारपीट शुरू कर दी। बल्कि ईंट मारकर उसके वाहन के सामने का शीशा भी तोड़ दिया। जिसके बाद कार में बैठ कर फरार हो गया।
बहरहाल, श्रीराम बोरवेल्स गाड़ी चालक रामस्वामी की रिपोर्ट पर चक्रधर पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ धारा 115(2) 126(2), 296, 324(4), 351(2)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर उसकी पतासाजी में जुट गई है।