{"_id":"67a05138571d316a59060664","slug":"uncle-attacked-his-nephew-in-raigarh-district-of-chhattisgarh-2025-02-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: जान का दुश्मन बना चाचा, भतीजे पर किया हमला; नौकरी बनी विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: जान का दुश्मन बना चाचा, भतीजे पर किया हमला; नौकरी बनी विवाद
Mon, 03 Feb 2025 10:47 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 03 Feb 2025 10:47 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवक पर हमल कर दिया। भतीजे की सरकारी नौकरी लगने पर चाचा आए दिन गाली गलौज किया करता। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस स्टेशन (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भाई की सरकारी नौकरी लगने पर गाली-गलौज करते हुए धारदार टांगी से अपने ही भतीजे पर वार करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत के बाद लैलूंगा पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक, लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम राजपुर निवासी हुल्लास पैकरा उम्र 22 साल ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसके पिता रतन साय पैकरा PWD विभाग में टाइम स्केल के पद पर लेबर के पद पर नियुक्त थे। पीड़ित युवक ने बताया कि मार्च 2024 में उसके पिता के निधन के बाद उसके पिता के स्थान पर उसकी टाइम स्केल मजदूर के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति हुई है।
विज्ञापन
पीड़ित युवक ने बताया कि उसका चाचा मोतीराम पैकरा मेरे भाई की नौकरी को तुम पा गए हो कहकर आये दिन लड़ाई झगड़ा करता था। हुल्लास पैकरा ने बताया कि कल रविवार को अवकाश होने पर वह कोडेकेला गया था, जहां से शाम करीब पांच बजे घर लौटा तो मोतीराम फिर से विवाद करते हुए कहने लगा कि तुम मेरे भाई की नौकरी फोकट में पा गये। इसके बाद गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
पीड़ित युवक हुल्लास पैकरा ने बताया कि रात करीब साढ़े आठ बजे जब आंगन में खड़ा था। इसी बीच चाचा मोतीराम धारदार टांगी लेकर आया और उस पर हमला कर दिया। इस दौरान बीच बचाव के समय टांगी से उसके कान में चोट लग गई। इस मामले में पीड़ित युवक की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 115(2), 296, 351(2) के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में जुट गई है।