{"_id":"658c5b19343749711f09b477","slug":"two-accused-involved-in-gambling-were-caught-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: जुआ खेल रहे दोआरोपी दबोचे, हजारों की रकम जब्त; मुखबिर की सूचना पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: जुआ खेल रहे दोआरोपी दबोचे, हजारों की रकम जब्त; मुखबिर की सूचना पर छापा
Wed, 27 Dec 2023 10:43 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 27 Dec 2023 10:43 PM IST
सार
रायगढ़ जिले के घरघोड़ा क्षेत्र के कंचनपुर में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारा और दो दुआरियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
दो आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के घरघोड़ा क्षेत्र के कंचनपुर में आयोजित मेले में बीती देर रात खुडखुडिया जुआ खेल रहे दो आरोपियों को घरघोड़ा पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गए लोगों के पास से पुलिस ने जुआ सामग्री समेत हजारों रुपये की नगदी रकम बरामद की है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, जिले के घरघोड़ा, लैलूंगा, तमनार क्षेत्र में लगने वाले स्थानीय मेले में बाहरी व्यक्तियों द्वारा खुडखुडिया नामक जुआ खिलाने की सूचनाएं मीडिया के माध्यम प्राप्त हो रही थी। जिसे लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार द्वारा एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा एवं अनुविभाग के थाना प्रभारियों को खुडखुड़िया जुआ पर प्रभावी कार्रवाई का निर्देश दिया गया था।
निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक शरद चन्द्रा द्वारा मुखबिरों को एक्टिव कर सूचनाएं देने लगाया गया था। इसी क्रम में कल रात्रि मुखबिर द्वारा कंचनपुर मेला में बाहरी व्यक्तियों के द्वारा खुडखुडिया खिलाने के संबंध में सूचना दिया गया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी द्वारा कार्रवाई के लिये टीम तैयार कर बीते रात्रि करीब एक बजे गश्त टीम के साथ मेले में घेराबंदी कर छापा मारा। जहां पेट्रोमैक्स गैस की रोशनी से कुछ जुआडियान खुडखुडिया खेलते दिखे।
पुलिस टीम की घेराबंदी देख कुछ जुआ खेलने वाले भाग गये दो को पकड़ा। मौके पर पकडे गये आरोपी कांसीराम राठिया पिता अमल सिंह उम्र 22 वर्ष सा. झरना थाना तमनार, दीपक निराला पिता छतर सिंह निराला उम्र 28 वर्ष सा. गिधा थाना खरसिया जिला रायगढ़ के कब्जे से खुडखुड़िया सामग्री के साथ जुए में लगी नकदी रकम 10,740 की जब्त की। पुलिस ने कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।