{"_id":"6958e8becff1b942ff082c54","slug":"thieves-stole-rs-1-5-lakh-in-cash-and-jewelry-worth-rs-50-000-from-a-vacant-house-in-raigarh-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायगढ़: चोरों ने सूने मकान से डेढ़ लाख नगदी और 50 हजार के गहने किए पार, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़: चोरों ने सूने मकान से डेढ़ लाख नगदी और 50 हजार के गहने किए पार, पुलिस जांच में जुटी
Sat, 03 Jan 2026 04:50 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 03 Jan 2026 04:50 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अज्ञात चोरों ने सुने मकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख नगदी रकम समेत 50 हजार के सोने चांदी के जेवरातों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
थाना सिटी कोतवाली रायगढ़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अज्ञात चोरों ने सुने मकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख नगदी रकम समेत 50 हजार के सोने चांदी के जेवरातों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी पतासाजी में जुट गई है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बापू नगर में रहने वाले अंकुर बंधन ने थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि वह अपने चाचा के देहांत हो जाने के बाद पूरे परिवार के साथ कार्यक्रम में शामिल होनें जांजगीर चांपा गया हुआ था। अंकुर बंधन ने बताया कि 31 दिसंबर की शाम उसकी बहन घर आ गई और अपने चाची के यहां रूकी हुई थी।
विज्ञापन
अंकुर बंधन ने पुलिस को बताया कि 1 जनवरी की दोपहर 2 बजे के आसपास उसकी बहन अपने घर तरफ गई तो देखा कि उनके मकान में लगा हुआ ताला टूटा हुआ था, अनहोनी घटना की आशंका पर जब वह अंदर पहुंची तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था तब उसने फोन करके अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। अज्ञात चोरों ने सुने मकान का ताला तोड़कर चांदी का पायल 01 जोडी, चांदी का चैन, बिछिया, 01 नग अंगुठी, एवं एक सोने का कान का झुमका कीमत करीब 50 हजार समेत घर बनवाने रखे नगदी रकम 1 लाख 50 हजार लेकर फरार हो चुका था। बहरहाल काफी पतासाजी करने के बावजूद अज्ञात चोरों के बारे में जानकारी नही मिल पाने के बाद पीड़ित ने सिटी कोतवाली थाना पहुंचकर पूरे मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 305, 331(4) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।
विज्ञापन