फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Thieves committed crime in seven houses of government colony in one night in Raigarh

Raigarh: सरकारी कॉलोनी के सात मकानों में एक ही रात चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, तहसीलदार की बाइक लेकर भागे

Fri, 05 Jan 2024 05:08 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 05 Jan 2024 05:08 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि जीएडी गवर्मेंट शासकीय कालोनी में न तो सुरक्षा गार्ड की डयूटी रहती है और न ही इस कॉलोनी में कहीं पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया। लिहाजा चोरों ने इस कालोनी में बडे आराम से चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए हैं।

विज्ञापन
Thieves committed crime in seven houses of government colony in one night  in Raigarh
घर में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अज्ञात चोरों ने शासकीय क्वाटर में घुसकर एक साथ सात मकानों में चोरी की है। इतना ही नहीं चोर तहसीलदार की बाइक लेकर फरार हो गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही घरघोड़ा पुलिस के अलावा वरिष्ठ अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंचकर चोरों की पतासाजी में जुट गई है।

विज्ञापन

 

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के घरघोडा क्षेत्र के ग्राम कंचनपुर के पास स्थित एक शासकीय कालोनी जीएडी गर्वेमेंट कालोनी में गुरूवार की रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए एक के बाद एक सात मकानों में चोरी की घटना को बड़ी आसानी से अंजाम देकर फरार हो गए । चोरों ने बीईओ केपी पटेल के मकान से जहां एक नग चांदी की पायल, और एक चांदी की बिछिया के अलावा तकरीबन 10 हजार रूपये नगदी पर हाथ साफ किया है। वहीं तहसीलदार सहोद्रराम के मकान में नगदी रकम नहीं मिलने की वजह से चोरों उनकी बाईक लेकर भाग गए हैं।

विज्ञापन

 

इसके अलावा आरआई प्रवीण लकड़ा, पटवारी अनीता पटेल, जितेंन्द्र पन्ना, रामकुमार जायसवाल, जनपद के अधिकारी अन्तरेश तिग्गा, हेमंत यादव के घरों से चोरी गए सामानों की जानकारी नही मिल सकी है। बताया जा रहा है कि जीएडी गवर्मेंट शासकीय कालोनी में न तो सुरक्षा गार्ड की डयूटी रहती है और न ही इस कॉलोनी में कहीं पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया। लिहाजा चोरों ने इस कालोनी में बडे आराम से चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए हैं। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीओपी दीपक मिश्रा, घरघोडा थाने की पुलिस टीम के अलावा डॉग स्वायड मौके पर पहुंचकर चोरों की पतासाजी में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed