{"_id":"64297d103d7869a82f089484","slug":"rice-millers-accused-dmo-of-extortion-in-the-name-of-releasing-fdr-in-sarangarh-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sarangarh: DMO पर एफडीआर रिलीज करने के नाम पर उगाही का आरोप, राइस मिलरों ने शासन से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sarangarh: DMO पर एफडीआर रिलीज करने के नाम पर उगाही का आरोप, राइस मिलरों ने शासन से की शिकायत
Sun, 02 Apr 2023 06:33 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारंगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारंगढ़
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 02 Apr 2023 06:33 PM IST
सार
राइस मिलर्स एसोसिएशन ने आरोप लगाया है कि एफडीआर को रिलीज करने के नाम पर राशि उगाही की जा रही है, इसके कारण मिलर परेशान हैं। बीजी को जहां ऑनलाइन जानबूझकर एंट्री नहीं की जाती है, वहीं एफडीआर को रिलीज करने के नाम पर मनमानी की जाती है।
विज्ञापन
कार्यालय जिला विपणन अधिकारी, सारंगढ़।
- फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले में मार्कफेड के डीएमओ पर एफडीआर रिलीज करने के नाम पर उगाही करने का आरोप लगाया है। इसे लेकर राइस मिलरों ने कार्रवाई की मांग करते हुए लिखित में शिकायत शासन से की है। जिला विपणन अधिकारी हेमप्रभा पटेल के खिलाफ राइस मिलर्स एसोसिएशन ने खाद्य मंत्री, मुख्य सचिव, खाद्य सचिव और कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ को शिकायत भेजी है।
विज्ञापन
राइस मिलर्स एसोसिएशन ने आरोप लगाया है कि एफडीआर को रिलीज करने के नाम पर राशि उगाही की जा रही है, इसके कारण मिलर परेशान हैं। बीजी को जहां ऑनलाइन जानबूझकर एंट्री नहीं की जाती है, वहीं एफडीआर को रिलीज करने के नाम पर मनमानी की जाती है। आरोप है कि बिना चढ़ावा के एफडीआर रिलीज नहीं किया रहा है, जिसके कारण मिलर मानसिक व आर्थिक रूप से परेशान है।
विज्ञापन
शिकायत में यह भी बताया गया है कि कई मिलर्स का आवेदन जमा होने के बाद भी किसी का बैंक गारंटी रिलिज नहीं की हो रही है। राइस मिलर्स ने यह भी आरोप लगाया है कि डीएमओ इस सभी कार्यों के लिए अवैध राशि की मांग कर रही हैं। एसोसिएशन की ओर से कहा गया था कि, धान समिति के स्टॉक का मिलान से पहले मिलर्स को अवगत कराया जाए। कई मिलर्स का कई समिति से बोरा, धान वजन कमी लेना शेष है, जिसकी जानकारी अधिकारियो को भी है। उसके बाद भी नहीं किया गया।
विज्ञापन
वहीं जिला विपणन अधिकारी हेम प्रभा पटेल ने कहा है कि, शासन से लगातार चावल जमा करने के लिए निर्देश मिल रहे हैं, जिसके कारण मिलरों को भी चावल जमा करने के लिए कहा गया है। इसी से सब स्थिति निर्मित हो रही है। अब तक करीब 20-25 बीजीआर रिलीज हो चुके हैं। आरोप बिलकुल निराधार हैं।