{"_id":"6432c41489d25e25e1040855","slug":"raigarh-police-arrested-chitfund-company-kolkata-wear-industries-cmd-and-his-brother-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: चिटफंड कंपनी कोलकाता वेयर इंडस्ट्रीज का सीएमडी और उसका भाई गिरफ्तार, 60 लाख की संपत्ति जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: चिटफंड कंपनी कोलकाता वेयर इंडस्ट्रीज का सीएमडी और उसका भाई गिरफ्तार, 60 लाख की संपत्ति जब्त
Sun, 09 Apr 2023 07:26 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 09 Apr 2023 07:26 PM IST
सार
पुलिस ने दोनो के कब्जे से सोने के जेवर 630 ग्राम, तीन लाख रुपये, एक होंडा अकॉर्ड कार (कीमत करीब 15 लाख), राडो कंपनी का घड़ी (कीमत करीब एक लाख रुपए) सहित 60 लाख रुपये का माल जब्त किया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ की रायगढ़ पुलिस ने चिटफंड कंपनी कोलकाता वेयर इंडस्ट्रीज के सीएमडी शहजहां खान और उसके भाई शमशुल आलम को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों पर छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में 35 से ज्यादा केस दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों से 60 लाख की संपत्ति जब्त की है। कंपनी से रायगढ़, कोरबा और जांगजीर जिले में 314 निवेशकों के 7.54 करोड़ रुपये निवेश की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
प्रदेश के मुख्यमंत्री ने चिटफंड कंपनियों में अपनी गाढ़ी कमाई डुबो चुके निवेशकों की रकम लौटने की दिशा में सभी कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों को फरार आरोपियों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कंपनी की चल अचल संपत्ति को चिन्हांकित किए जाने को कहा गया है। सीएसपी रायगढ़ अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम को चिटफंड कंपनी कोलकाता वेयर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सीएमडी शाहजहां खान और कंपनी डायरेक्टर शमसूल आलम खान को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
विज्ञापन