फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   People welcomed CM Sai when he reached Raigarh

Raigarh: सीएम साय के रायगढ़ पहुंचने पर लोगों ने किया स्वागत, रोड शो के बाद लड्डुओं से तौला जाएगा

Wed, 27 Dec 2023 05:09 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 27 Dec 2023 05:09 PM IST
सार

कबीर चौक से मुख्यमंत्री का रोड़ शो शुरू होकर शहर के श्याम टाकीज के पास पहुंचकर समाप्त होगा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिकों के द्वारा उन्हें लड्डुओं से तौला भी जाएगा।

विज्ञापन
People welcomed CM Sai when he reached Raigarh
सीएम साय और मंत्री ओपी चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार रायगढ़ पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उनके साथ मंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चैधरी भी मौजूद रहे। प्रदेश के मुख्यमंत्री के आगमन पर कबीर चौक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जिलेवासियों ने जोश भरे नारों और पुष्प गुच्छ के साथ अपने नये मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कबीर चौक से मुख्यमंत्री का रोड़ शो शुरू होकर शहर के श्याम टाकीज के पास पहुंचकर समाप्त होगा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिकों के द्वारा उन्हें लड्डुओं से तौला भी जाएगा।

विज्ञापन


धान से तौलकर मुख्यमंत्री का स्वागत 
धान बोनस मिलने की खुशी से चारों ओर उत्साह का माहौल है, रायगढ़ की जनता धान बोनस मिलने की खुशी से उत्साहित है। उन्होंने धान से तौलकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। दरअसल 20 साल तक सांसद के रूप रायगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कर्मभूमि रही है। रायगढ़ की धरा पर मुख्यमंत्री के रूप में प्रथम आगमन पर स्वागत और अभिनंदन के लिए लोगों में अपार उत्साह है। 

विज्ञापन

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed