{"_id":"67c197c166de782ea4011509","slug":"panic-due-to-wild-boar-entering-residential-area-forest-department-team-engaged-in-rescue-operation-in-raigarh-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: जंगली सुअर के रिहायशी इलाके में घुसने से अफरा-तफरी, वन विभाग की टीम रेस्क्यू करने में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: जंगली सुअर के रिहायशी इलाके में घुसने से अफरा-तफरी, वन विभाग की टीम रेस्क्यू करने में जुटी
Fri, 28 Feb 2025 04:36 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 28 Feb 2025 04:36 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में शुक्रवार की दोपहर जंगल से भटककर एक जंगली सुअर के रिहायशी इलाके में घुस आने के बाद अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई।
विज्ञापन
जंगली सुअर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में शुक्रवार की दोपहर जंगल से भटककर एक जंगली सुअर के रिहायशी इलाके में घुस आने के बाद अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जंगली सुअर के रेस्क्यू करने में जुट गई है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर तकरीबन 01 बजे के आसपास गजमार पहाड़ी से निकलकर एक जंगली सुअर पहले अतरमुड़ा इलाके में आ पहुंचा जहां रायगढ़ वनमंडल की डीएफओ स्टाईलो मंडावी के बंगले के गेट में जंगली सुअर फंस गया जिसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। गेट में फंसा हुआ जंगली सुअर किसी तरह निकलकर टीवी टावर की तरफ बढ़ने लगा जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया और लोगों की भारी भीड़ जुट गई और लोगों ने अपने-अपने मोबाईल फोन में जंगली सुअर का वीडियो बनाते रहे।
विज्ञापन
एक घर में घुस गया था जंगली सुअर
बताया जा रहा है कि जंगली सुअर घायल अवस्था में है और वह टीवी टावर मोहल्ला में घुमते हुए किसी के घर में घुस गया था। अचानक घर में एक जंगली सुअर के घर में घुस जाने के कारण लोगों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। जिसके बाद वन विभाग की टीम को इस घटना से अवगत कराया गया।
विज्ञापन
गजमार पहाडी से आते हैं जंगली सुअर
बताया जा रहा है कि गजमार पहाड़ी से आये दिन जंगली सुअर नीचे उतरते हुए आसपास बस्ती में विचरण करने के अलावा, कभी पहाड़ मंदिर क्षेत्र, कभी फारेस्ट कालोनी तो कभी रेंज आफिस के आसपास विचरण करते आसानी से देखा जा सकता है। खासकर गर्मी के दिनों में जंगली सुअर बस्ती की ओर अधिक रूख करते हैं।
कई घंटो बाद किया गया रेस्क्यू
शुक्रवार की दोपहर टीवी टावर मोहल्ले में जंगली सुअर के घुस आने की खबर मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कई घंटो की मशक्कत के बाद घायल जंगली सुअर का रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़े जाने की तैयारी की जा रही है।
उपचार से पहले हो गई मौत
रायगढ़ वन मंडल की डीएफओ के बंगले के पास नाली से रेस्क्यू कर जंगली सुअर को इंदिरा विहार लाया गया था जहां उपचार शुरू होनें से पहले ही उसकी मौत हो गई। ऐसे में अब पोस्टमार्टम उपरांत उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।