{"_id":"64461d138c3bc6e385020845","slug":"order-for-investigation-against-assistant-commissioner-of-ajak-department-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: अजाक विभाग के सहायक आयुक्त के खिलाफ जांच के आदेश, लगे हैं कई गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: अजाक विभाग के सहायक आयुक्त के खिलाफ जांच के आदेश, लगे हैं कई गंभीर आरोप
Mon, 24 Apr 2023 11:39 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 24 Apr 2023 11:39 AM IST
सार
अजाक आयुक्त शम्मी आबिदी ने मामले की गंभीरता तो देखते हुए तत्काल शिकायत के आधार पर जांच करने के लिए निर्देश जारी किया है। इसके लिए कलेक्टर को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
Raigarh News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले लंबे समय से अजाक विभाग काफी चर्चा में है। पहले तो अपात्र अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने के नाम पर सूर्खियों में आया। जिसके बाद शासन के आदेश के विपरित मंडल संयोजकों को चढ़ावा न मिलने पर मुख्यालय में अटैच कर रखने और अधीक्षकों से मंडल संयोजकों का काम कराने के नाम पर चर्चा में आए। जिसके बाद प्रधान पाठक व शिक्षकों को अधीक्षक बनाकर गड़बड़ी करने के नाम से चर्चा में आए।
विज्ञापन
एक के बाद एक कारनामें खुलकर सामने आ रहे हैं। उक्त सभी मामलों को लेकर पिछले दिनों छात्रावास अधीक्षक संघ ने कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा व अजाक आयुक्त रायपुर शम्मी आबिदी को शिकायत पत्र के माध्यम से पूरे मामले से अवगत कराते हुए जांच कराने की मांग की थी। जिसे अजाक आयुक्त शम्मी आबिदी ने मामले की गंभीरता तो देखते हुए तत्काल शिकायत के आधार पर जांच करने के लिए निर्देश जारी किया है। इसके लिए कलेक्टर को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन