फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   hostel superintendent association complained to collector against Assistant Commissioner of Ajak raigarh

'कंप्यूटर रूम का एसी साहब के बंगले में': अजाक के सहायक आयुक्त के खिलाफ छात्रावास अधीक्षक संघ ने की शिकायत

Tue, 25 Apr 2023 09:16 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़ Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 25 Apr 2023 09:16 PM IST
सार

शिकायत में यह भी लिखा है कि मॉडल हॉस्टल के नाम से डीएमएफ से एसी, कम्प्यूटर सेट व अन्य सामग्री क्रय किया गया है। कम्प्यूटर सेट को कबाड़ में रख दिया गया है वहीं कुछ कम्प्यूटर सेट को कई कर्मचारी अपने घरों में रखे हुए हैं 

विज्ञापन
hostel superintendent association complained to collector against Assistant Commissioner of Ajak raigarh
Raigarh News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजाक विभाग के सहायक आयुक्त इन दिनों विवादों से घिरे हुए हैं। अब छात्रावास अधीक्षक संघ ने  सहायक आयुक्त पर कागजों में खरीदी कर सरकारी राशि का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। साथ ही यह भी आरोप लगाया है कि कंप्यूटर रूम का एसी तक उनके बंगले में लगा है। इसे लेकर अधीक्षक संघ ने कलेक्टर से शिकायत कर जांच की मांग की है। 

विज्ञापन


छात्रावास अधीक्षक संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को दी शिकायत में बताया है कि जिले में आदिवासी बच्चों के लिए चार एकलव्य विद्यालय खरसिया में छोटे मुड़पार, धरमजयगढ़ का बायसी कालोनी में, घरघोड़ा के छर्राटांगर में और धरमजयगढ़ में संचालित है। इन विद्यालय के मरम्मत, रखरखाव व आकस्मिक खर्च के लिए हर साल राशि सरकार से मिलती है। जिसे पहले तो सहायक आयुक्त चारों एकलव्य विद्यालय को आवंटित कर कागज में दिखा देते हैं। 
विज्ञापन


अधीक्षक संघ ने आरोप लगाया है कि बाद में अधीक्षक को बुलाकर उस राशि को अपने पास मंगा लिया जाता है और जिला स्तर पर सिर्फ कागजों में काम दिखाया जाता है। बाद में संबंधित एकलव्य विद्यालय के अधीक्षक उसका बिल लगाकर समायोजन करते हैं। जबकि काम कुछ भी नहीं हुआ रहता है। ऐसी स्थिति में जब कोई उच्च अधिकारियों के निरीक्षण की बात आती है तो संबंधित अधीक्षकों को दबाव बनाकर उनको निजी पैसे से काम कराने का आदेश दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ का आरोप है कि संबंधित विद्यालय के अधीक्षक इसका खुलकर विरोध इसलिए नहीं कर पा रहे हैं। उनका सर्विस चरित्र प्रमाण पत्र में संबंधित अधिकारी द्वारा कोई दाग न लगा दे इसका भय बना रहता है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि बकायदा अधीक्षकों को वेतन काटने और अन्य की धमकी भी संबंधित अधिकारी द्वारा दी जाती है। कुछ दिनों पहले भी छात्रावास अधीक्षक संघ ने अजाक विभाग के आयुक्त और कलेक्टर को लिखित शिकायत की थी। इसमें अपात्रों को नियमित करने, मंडल संयोजक व अधीक्षकों के प्रभार के नाम पर वसूली करने का आरोप लगाया था। 


शिकायत में यह भी लिखा है कि मॉडल हॉस्टल के नाम से डीएमएफ से एसी, कम्प्यूटर सेट व अन्य सामग्री क्रय किया गया है। कम्प्यूटर सेट को कबाड़ में रख दिया गया है। वहीं कुछ कम्प्यूटर सेट को कई कर्मचारी अपने घरों में रखे हुए हैं, जबकि यह बच्चों को कम्प्यूटर शिक्षा के नाम पर क्रय किया गया था। वहीं एसी कम्प्यूटर कक्ष में लगने के बजाए साहब के बंगले में लगने का आरोप भी शिकायत में उल्लेखित किया गया है। दूसरी ओर सहायक आयुक्त अजाक अविनाश श्रीवास ने कहा है कि, शिकायत के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उनके ऊपर लगाए गए सारे आरोप झूठे हैं। जांच में सब स्पष्ट हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed