{"_id":"661b692d1f9aa360100fa94b","slug":"elephant-attacked-elderly-woman-and-killed-her-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायगढ़ में गजराज का आतंक: हाथी ने जंगल में बुजुर्ग महिला पर किया हमला, कुचलकर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़ में गजराज का आतंक: हाथी ने जंगल में बुजुर्ग महिला पर किया हमला, कुचलकर उतारा मौत के घाट
Sun, 14 Apr 2024 10:57 AM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 14 Apr 2024 10:57 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रविवार की सुबह जंगल में हाथी के हमले से एक महिला की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन
Raigarh News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रविवार की सुबह जंगल में हाथी के हमले से एक महिला की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है। मामला रायगढ़ वन मंडल के तमनार वन परिक्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, रविवार की सुबह आठ बजे आमघाट निवासी कालावती पति सुखसिंग राठिया उम्र करीबन 50 साल गांव की अन्य महिलाओं के साथ महुआ बिनने जंगल गई हुई थी। बताया जा रहा है इस बीच सभी लोग पहाड़ चढ़ाई कर रहे थे। उसी दौरान एक हाथी मौके पर आ गया। अचानक हाथी को सामने देख लोगो मे अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने इधर-उधर भागने लगे। लेकिन कलावती भागने में सफल नही हो सकीं। जिसके बाद हाथी ने महिला को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि महिला को कुचलने के बाद एक किलोमीटर दूर उसी हाथी ने एक अन्य व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हाथी के हमले से महिला की मौत की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम के साथ साथ वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।