फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   class 12 student distressed by blackmailing commits suicide in chhattisgarh raigarh

सोशल मीडिया की 'डर्टी स्टोरी': लड़की ने दोस्ती के बाद किया वीडियो कॉल, फिर शुरू हुआ गंदा खेल, छात्र ने दी जान

Tue, 25 Apr 2023 05:42 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़ Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 25 Apr 2023 05:42 PM IST
सार

कॉल करने वाले ने छात्र से कहा कि, वह लोग पुलिस वाले हैं। जिस लड़की से छात्र ने वीडियो कॉल पर अश्लील हरकत की है, उसने शिकायत दर्ज कराई है। इस संबंध में उसके पिता को बता देंगे, लेकिन अगर उसने पैसे दिए तो कि किसी को पता नहीं चलेगा। 

विज्ञापन
class 12 student distressed by blackmailing commits suicide in chhattisgarh raigarh
ब्लैकमेलिंग - फोटो : amar ujala

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में 12वीं के एक छात्र ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके चलते मंगलवार को उसकी मौत हो गई। छात्र लगातार हो रही ब्लैकमेलिंग से परेशान था। उसकी सोशल मीडिया पर एक लड़की से दोस्ती हुई थी। फिर लड़की ने उसे न्यूड कॉल किया और इसके बाद उसे परेशान किया जाने लगा। पुलिस ने फिलहाल मर्ग दर्ज किया है। इस संबंध में छात्र के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


लड़की ने किया था न्यूड वीडियो कॉल
जानकारी के मुताबिक, स्थानीय छात्र ने इसी साल 12वीं की परीक्षा दी थी। इसके बाद से वह घर में ही रहता था और परिणाम का इंतजार कर रहा था। इस बीच सोशल मीडिया पर उसकी एक लड़की से दोस्ती हो गई। इसके बाद एक दिन लड़की ने छात्र को न्यूड वीडियो कॉल किया। इस दौरान लड़की ने उसका भी वीडियो बना लिया। कुछ दिनों बाद छात्र को अंजान नंबर से कॉल आने शुरू हो गए और ब्लैक मेल किया जाने लगा। 
विज्ञापन


पुलिसवाला बताकर शुरू की ब्लैकमेलिंग
कॉल करने वाले ने छात्र से कहा कि, वह लोग पुलिस वाले हैं। जिस लड़की से छात्र ने वीडियो कॉल पर अश्लील हरकत की है, उसने शिकायत दर्ज कराई है। इस संबंध में उसके पिता को बता देंगे, लेकिन अगर उसने पैसे दिए तो कि किसी को पता नहीं चलेगा। इस पर छात्र डर गया और उसने पिता के खाते से दो बार में दो हजार और 1100 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसक बाद भी बदमाशों ने तंग करना बंद नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परेशान होकर छात्र ने खुदकुशी की
इस बीच बदमाशों ने इसकी जानकारी छात्र के पिता को भी दे दी। उन्होंने कहा कि, उनका बेटा ऐसा नहीं कर सकता है। वहीं छात्र को पता चला कि उसके पिता को इसकी जानकारी लग गई है तो उसने पांच अप्रैल को जहरीला पदार्थ खा लिया। छात्र को खेत में बेसुध पड़ा देखकर लोगों ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन छात्र की हालत देख उसे रायपुर के मेकाहारा रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed