{"_id":"64355fa13b27f6be5e01ef13","slug":"chhattisgarh-police-arreated-two-with-315-kg-ganja-in-raigarh-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप से मादक पदार्थ की तस्करी: 63 लाख का 315 किलो गांजा के साथ रायगढ़ में दो गिरफ्तार, ओडिशा से लेकर आ रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप से मादक पदार्थ की तस्करी: 63 लाख का 315 किलो गांजा के साथ रायगढ़ में दो गिरफ्तार, ओडिशा से लेकर आ रहे थे
Tue, 11 Apr 2023 06:54 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 11 Apr 2023 06:54 PM IST
सार
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा ओडिशा से लेकर आ रहे थे। इसे स्थानीय स्तर पर बेचना था। हालांकि इससे पहले ही पकड़े गए। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
गांजा के साथ गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पुलिस ने 315 किलो गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी ओडिशा से पिकअप में भरकर गांजा लेकर आ रहे थे। पकड़े गए गांजे की कीमत करीब 63 लाख रुपये बताई जा रही है। कुछ दिन पहले भी पुलिस ने 100 किलो गांजा बरामद किया था। मामला बरमकेला थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को ओडिशा की ओर से गांजा परिवहन किए जाने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने नाकाबंदी की और झनकपुर मिडिल स्कूल के पास एक पिकअप को रोक लिया। तलाशी के दौरान पिकअप में एक-एक किलो के पैकेट में गांजा भरा मिला। इस पर पुलिस ने पिकअप जब्त कर ली।
विज्ञापन
पुलिस ने पिकअप के साथ सक्ती के हसौद निवासी दीपक कुमार जांगडे और रायगढ़ के गांधी नगर निवासी थानसिंह कुर्रे को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा ओडिशा से लेकर आ रहे थे। इसे स्थानीय स्तर पर बेचना था। हालांकि इससे पहले ही पकड़े गए। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन