फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   chhattisgarh Female teacher arrested for torturing five-year-old girl in raigarh

जालिम महिला टीचर: पांच साल की बच्ची को चार दिन से बंद कर रखा था बाथरूम मेंं, कराती थी ये काम... अब पहुंची जेल

Tue, 25 Apr 2023 08:54 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़ Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 25 Apr 2023 08:54 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि आशा अग्रवाल कुछ माह पहले बच्ची को घर लेकर आई थी। उस बच्ची को प्रताडि़त किए जाने की सूचना पर उसे रेस्क्यू किया गया था। मामले की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
chhattisgarh Female teacher arrested for torturing five-year-old girl in raigarh
पुलिस गिरफ्त में आरोपी महिला टीचर। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक महिला टीचर ने चार दिनों से पांच साल की बच्ची को बाथरूम में बंद कर रखा था। आरोपी टीचर कुछ माह पहले ही बच्ची को घर लेकर आई थी। पड़ोसियों की सूचना पर महिला बाल विकास और स्थानीय पुलिस की टीम ने पांच दिन पहले बच्ची को छुड़ाया था। इस मामले में अब मंगलवार को पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शिक्षा विभाग की ओर से भी नोटिस जारी किया गया है। आरोपी महिला टीचर दूसरी जगह से बच्चों को लाकर घर के काम कराती थी। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


पांच दिन पहले बच्ची को कराया गया था रेस्क्यू
जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र निवासी आशा अग्रवाल शासकीय विद्यालय ग्राम बासमुड़ा में प्रधान पाठक है। 20 अप्रैल की रात पड़ोसियों ने उनके घर से बच्ची के रोने की आवाज सुनी तो पुलिस और चाइल्ड लाइन को सूचना दी। इसके बाद महिला बाल विकास और स्थानीय पुलिस टीम रात करीब 1 बजे मौके पर पहुंची। वहां पता चला कि पांच साल की बच्ची को आरोपी टीचर ने बाथरूम में बंद रखा था। पुलिस ने बच्ची को वहां से छुड़ाकर बाल संरक्षण अधिकारी को सौंप दिया। बच्ची काफी डरी हुई थी। अगले दिन उसकी काउंसिलिंग की गई। 
विज्ञापन




नौ साल पहले भी दिया था ऐसी घटना को अंजाम
करीब नौ साल पहले भी आशा अग्रवाल के घर से छह साल की एक बच्ची को छुड़ाया गया था। ये महिला अक्सर मासूम बच्चों को उठाकर काम कराने की नीयत से अपने घर ले जाती है। अपने घर पर रखकर काफी प्रताड़ित करती है। इस महिला का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। महिला बाल विकास और स्थानीय पुलिस की टीम रेस्क्यू के बाद बच्ची को विश्रामपुर लेकर आई। चाइल्ड लाइन के अधिकारियों ने बताया कि बच्ची को महिला दो माह पहले खरसिया से लाई थी। मामले में बाल संरक्षण अधिकारी ने मामला दर्ज कराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आशा अग्रवाल कुछ माह पहले बच्ची को घर लेकर आई थी। उस बच्ची को प्रताडि़त किए जाने की सूचना पर उसे रेस्क्यू किया गया था। घटना को लेकर रविवार को जिला बाल संरक्षण अधिकारी रायगढ़ और संयोजक आशियाना खुला आश्रय गृह रायगढ़ ने सिंचाई कालोनी मदनपुर खरसिया निवासी आरोपी आशा अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। मामले की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed