फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   CG Nikay Chunav Voting will start from 8 am tomorrow

CG Nikay Chunav: कल सुबह 8 बजे से शुरू होगा मतदान, रायगढ़ में 7 नगरीय निकायों के लिए होगी वोटिंग

Mon, 10 Feb 2025 09:15 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 10 Feb 2025 09:15 PM IST
सार

रायगढ़ जिले के 7 नगरीय निकायों में 11 फरवरी को प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान प्रक्रिया संपन्न होना है। जिसके लिए मतदान दल आज स्ट्रांग पहुंच कर मतदान सामग्री प्राप्त करने पश्चात आज अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन
CG Nikay Chunav Voting will start from 8 am tomorrow
ड्यूटी के लिए जाते मतदान कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने आज मतदान केन्द्रों के साथ-साथ मतगणना स्थल का दौरा करके तैयारियों का जायजा लिया। वह सीधे बिलासपुर से रायगढ़ पहुंचे थे। हेलीकॉप्टर से रायगढ़ के केआईटी कॉलेज पहुंचने के बाद उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों के साथ स्ट्रांग रूम में भी की गई तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिसके बाद 11 फरवरी को होने वाले मतदान के लिये मतदान दल अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए।   

विज्ञापन


रायगढ़ जिले के 7 नगरीय निकायों में 11 फरवरी को प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान प्रक्रिया संपन्न होना है। जिसके लिए मतदान दल आज स्ट्रांग पहुंच कर मतदान सामग्री प्राप्त करने पश्चात आज अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए। मतदान के लिए रायगढ़ नगर निगम में 172 मतदान केंद्र बनाए है। इसी प्रकार खरसिया नगर पालिका परिषद में 18, घरघोड़ा, लैलूंगा, धरमजयगढ़,  पुसौर एवं किरोड़ीमल नगर पंचायत में 15-15 मतदान केंद्र बनाए गए है। इस तरह कुल 265 मतदान केंद्रों में ईवीएम के माध्यम से नगरीय निकायों में मतदान संपन्न होगा। जिसके लिए जिले में 606 सीयू तथा 954 बीयू उपलब्ध है।

विज्ञापन

नगर पालिक निगम, नगर पालिका परिषद एवं समस्त नगर पंचायत के कुल 141 वार्डों के 265 मतदान केन्द्रों के लिए 265 सीयू तथा 286 बीयू की आवश्यकता है। साथ ही रिजर्व सहित 584 सीयू एवं 655 बीयू उपलब्ध करवाया गया है। नगर निगम रायगढ़ के 6 वार्डो में जिसमें वार्ड क्रमांक 24, 25, 36, 40, 42 एवं 47 में पार्षद पद के अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने के कारण एक से अधिक बीयू का इस्तेमाल किया जाएगा।

141 वार्डों में 01 लाख 95 हजार 371 मतदाता
जिले के नगरीय निकाय के लिए कुल 141 वार्डो में अंतिम मतदाताओं की कुल संख्या 01 लाख 95 हजार 371 हैं। जिसमें पुरुष- 97 हजार 655, महिला-97 हजार 686 एवं 20 अन्य मतदाता शामिल हैं। जिसमें नगर पालिका, निगम रायगढ़ अंतर्गत सभी 48 वार्ड में कुल मतदाता 01 लाख 40 हजार 884 हैं, जिसमें पुरुष 70 हजार 399, महिला 70 हजार 468 एवं अन्य-17 शामिल हैं। इसी तरह नगर पालिका परिषद खरसिया अंतर्गत सभी 18 वार्ड में कुल मतदाता-15 हजार 608 हैं, जिसमें पुरुष 7 हजार 742, महिला 7 हजार 866 हैं। नगर पंचायत पुसौर अंतर्गत सभी 15 वार्ड में कुल मतदाता 4 हजार 207 हैं, जिसमें पुरुष 2 हजार 38 एवं महिला 2 हजार 169 हैं। नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर अंतर्गत सभी 15 वार्ड में कुल मतदाता 9 हजार 640 है, जिसमें पुरुष 5 हजार 353, महिला 4 हजार 284 एवं 3 अन्य शामिल हैं। नगर पंचायत घरघोड़ा अंतर्गत सभी 15 वार्ड में कुल मतदाता 7 हजार 136 हैं, जिसमें पुरुष 3 हजार 441, महिला-3 हजार 695 हैं। नगर पंचायत धरमजयगढ़ अंतर्गत सभी 15 वार्ड में कुल मतदाता 11 हजार 536 हैं, जिसमें पुरुष 5 हजार 615, महिला-5 हजार 921 हैं। नगर पंचायत लैलूंगा अंतर्गत सभी 15 वार्ड में कुल मतदाता 6 हजार 360 हैं, जिसमें पुरुष-3 हजार 77 एवं महिला 3 हजार 283 हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed