फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Angry husband beats wife for not cooking food

पत्नी को दी दर्दनाक मौत: खाना न बनाने से नाराज शख्स ने महिला की पीट-पीटकर हत्या की, बेटे की तहरीर पर गिरफ्तार

Sun, 18 Feb 2024 05:40 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 18 Feb 2024 05:40 PM IST
सार

बेरहमी से हुए हमले में महिला के सिर, कनपट्टी पर चोट के निशान थे। आरोपी पति बलराम सिदार वारदात के बाद घर से फरार हो गया था।  

विज्ञापन
Angry husband beats wife for not cooking food
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के आदिवासी बाहुल्य लैलूंगा थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम पत्नी के खाना नहीं बनाने से नाराज पति ने डंडे से पीट-पीटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इस मामले में लैलूंगा पुलिस टीम ने आज आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  

विज्ञापन


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम पाकरगांव में कल 17 जनवरी को अधेड़ महिला की उसके ही पति ने डंडे से पीटकर कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही लैलूंगा पुलिस मौके पर पहुंची, जहां महिला की पहचान दुरपति सिदार (42 साल) के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया व आरोपी पति बलराम सिदार (45) को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन


बीती रात्रि लैलूंगा थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े को ग्राम पाकरगांव जूनापारा में एक महिला की उसके ही पति द्वारा डंडा से मारपीट कर हत्या किए जाने की सूचना मिली। थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना से अवगत कराकर तत्काल अपने स्टाफ के साथ ग्राम पाकरगांव जूनापारा पहुंचे। जहां बेटे सरोज सिदार के घर के अंदर मां दुरपति सिदार मृत पड़ी थी। सरोज सिदार ने बताया कि 17 फरवरी के दोपहर अपने बाड़ी के प्याज फसल में पानी सिंचाई कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम करीब 05 बजे घर की तरफ से चीख-पुकार की आवाज आने पर आकर देखा तो उसका पिता बलराम सिदार, मां दुरपति सिदार को खाना नहीं बनाने की बात को लेकर पीट रहा था। सरोज सिदार ने जाकर बीच बचाव का प्रयास किया तो इसके पिता बलराम सिदार उसे ही मारने पर उतारू हो गया। तब सरोज सिदार घर से भाग गया, थोड़ी देर बाद घर आकर देखा तो उसकी मां कमरे में लहूलुहान पड़ी हुई थी। उसके सिर, कनपट्टी पर चोट के निशान थे। पिता बलराम सिदार घर से फरार था।  


महिला की हत्या के फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक राजेश जांगडे अपने स्टाफ के साथ तत्काल आरोपी की तलाश में जुट गए और शीघ्र ही आरोपी बलराम सिदार (45 साल) को हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर हत्या की बात कबूल की है। पुलिस ने मृतिका के बेटे पुत्र सरोज सिदार के रिपोर्ट पर आरोपी बलराम सिदार पर हत्या का केस दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed