{"_id":"694e7a1dfb9b6f8ad20f5b0b","slug":"a-young-man-hurt-by-his-girlfriend-marriage-committed-suicide-making-a-video-before-taking-his-own-life-in-rai-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायगढ़: प्रेमिका की शादी से आहत युवक ने की आत्महत्या, जान देने से पहले वीडियो बनाकर कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़: प्रेमिका की शादी से आहत युवक ने की आत्महत्या, जान देने से पहले वीडियो बनाकर कही ये बात
Fri, 26 Dec 2025 07:04 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 26 Dec 2025 07:04 PM IST
सार
रायगढ़ जिला मुख्यालय में बीती रात एक युवक ने प्रेमिका की शादी कहीं और होने से दुखी होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पहले युवक ने सोशल मीडिया में एक वीडियो भी पोस्ट किया था।
विज्ञापन
युवक ने की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायगढ़ जिला मुख्यालय में बीती रात एक युवक ने प्रेमिका की शादी कहीं और होने से दुखी होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पहले युवक ने सोशल मीडिया में एक वीडियो भी पोस्ट किया था। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार शहर के नयागंज कोष्टापारा निवासी अभिषेक देवांगन 30 साल ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फांसी लगाने से पूर्व युवक ने एक वीडियो बनाते हुए सोशल मीडिया में पोस्ट करते हुए शहर के ही किसी लडकी से चल रहे प्रेम प्रसंग का जिक्र किया है।
विज्ञापन
साथ ही युवक ने वीडियो में कहा है कि मैने कभी आपको धोखा नही दिया, सच्चे दिल से मोहब्बत किया। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही युवती की कहीं और शादी हो गई है, जिसके बाद से अभिषेक मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इस मामले में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि शहर के नया गंज में रहने वाले एक युवक ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। पुलिस मर्ग पंचनामा कार्रवाई करते हुए परिजनों पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन