फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   A woman sleeping in her house was crushed to death by an elephant

गजराज का आतंक: घर में सो रही महिला को हाथी ने कुचलकर मार डाला, मकान और फसल को किया तहस नहस

Wed, 21 Feb 2024 10:11 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 21 Feb 2024 10:11 PM IST
विज्ञापन
A woman sleeping in her house was crushed to death by an elephant
हाथी ने तोड़ा घर - फोटो : अमर उजाला

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मंगलवार की रात जंगली हाथी ने घर में सो रही महिला को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। मामला रायगढ़ वन परिक्षेत्र का है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

  
जानकारी के अनुसार, रायगढ जिले के तमनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कसडोल के आश्रित गांव कांटाझरिया में मंगलवार की रात 10 बजे एक जंगली हाथी ने दस्तक दी। रात में अचानक गांव में हाथी के आने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस बीच जंगली हाथी ने एक किसान की फसल को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ एक मकान को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं घर में अकेली सो रही महिला चमरीन मांझी (60) कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


परिजनों को दी गई मुआवजा राशि 
मंगलवार की रात जंगली हाथी के हमले से महिला की मौत होने की जानकारी मिलते ही रायगढ़ वन परिक्षेत्र के रेंजर लीला पटेल बुधवार की सुबह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतका के परिजनों को तत्कालीक सहायता राशि के रूप में 25 हजार रूपये की सहायता देते हुए नुकसान का प्रकरण बनाते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गए। उन्होंने बताया कि वन विभाग के द्वारा हाथी प्रभावित क्षेत्रों में लगातार मुनादी कराते हुए गांव के ग्रामीणों को जंगली हाथी से दुरी बनाये रखने अपील की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed