फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   raigarh-ration-shop-food-scam-11-accused-case-registered

छत्तीसगढ़: रायगढ़ में 3.22 लाख के खाद्यान्न घोटाले का खुलासा, महिला समूह की 10 पदाधिकारियों समेत 11 पर केस

Mon, 19 Oct 2026 02:21 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़ Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Mon, 19 Oct 2026 02:21 PM IST
सार

रायगढ़ जिले की शासकीय उचित मूल्य दुकान पचेड़ा में 3.22 लाख रुपये के खाद्यान्न घोटाले का खुलासा हुआ है। ई-पॉस मशीन के रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक में भारी अंतर मिलने पर जय मां दुर्गा महिला समूह की 10 महिला पदाधिकारियों और दुकान के विक्रेता समेत 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
raigarh-ration-shop-food-scam-11-accused-case-registered
एफआईआर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

रायगढ़ जिले के शासकीय उचित मूल्य दुकान पचेड़ा में 3.22 लाख रुपये मूल्य का खाद्यान्न घोटाला उजागर हुआ है। खाद्य निरीक्षक की जांच में ई-पॉस मशीन में दर्ज आंकड़े और दुकान में मौजूद खाद्यान्न की वास्तविक मात्रा में बड़ा अंतर सामने आया। इस गड़बड़ी के बाद पुलिस ने जय मां दुर्गा महिला समूह की 10 महिला पदाधिकारियों और दुकान के विक्रेता सहित कुल 11 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


स्टॉक में व्यापक गड़बड़ी
खाद्य निरीक्षक ने 21 तारीख को शासकीय उचित मूल्य दुकान पचेड़ा में जांच कर खाद्यान्न के स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया था। इस दौरान दुकान में 48 क्विंटल चावल, 1.50 क्विंटल शक्कर और 4.50 क्विंटल नमक मिला।
विज्ञापन


जबकि ई-पॉस मशीन में दर्ज स्टॉक के मुताबिक दुकान में 120.03 क्विंटल चावल, 5.44 क्विंटल शक्कर और 5.99 क्विंटल नमक होना चाहिए था। दोनों का मिलान करने पर 72.03 क्विंटल चावल, 3.94 क्विंटल शक्कर और 1.49 क्विंटल नमक कम पाया गया। इस गायब सामग्री की कुल कीमत तीन लाख 22 हजार 193 रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 लोगों पर दर्ज हुआ मामला
खाद्य निरीक्षक की सूचना पर कोतरा रोड थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने जय मां दुर्गा महिला समूह की अध्यक्ष सेवतीन चौहान, सचिव जमुना सिदार और सदस्य जानकी पटेल, कमला सिदार, प्यारीमती सिदार, भानुमति सिदार, शगुन चौहान, सजन मांझी, पद्मेश्वरी मांझी और मंगरा को नामजद किया है।


ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के इन क्षेत्रों में दशहरे पर नहीं होता रावण दहन: 16वीं सदी से चल रही परंपरा,निकलती है राजा की सवारी

इसके अलावा दुकान के विक्रेता पदमन चौहान के विरुद्ध भी आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 और 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed