फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh Fire News: Fire in Chhattisgarh Electricity Board store room

Raigarh Fire News: विद्युत मंडल के स्टोर रूम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, जान बचाकर भागे आस-पास के रहवासी

Mon, 17 Mar 2025 04:19 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर/रायगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर/रायगढ़ Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 17 Mar 2025 04:19 PM IST
सार

Raigarh Fire News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ स्थित कोतरा रोड में छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल के स्टोर रूम में आज सोमवार की सुबह सात बजे आग लग गई।

विज्ञापन
Raigarh Fire News: Fire in Chhattisgarh Electricity Board store room
विद्युत मंडल के स्टोर रूम में लगी भीषण आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Raigarh Fire News: गर्मी में लगातार आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ स्थित कोतरा रोड में छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल के स्टोर रूम में आज सोमवार की सुबह सात बजे आग लग गई। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इतनी भीषण आग लगी थी कि इसका धुआं कई किलोमीटर दूर से देखा गया। आग की लपटें फैलते चली गईं और कोतरा रोड के तीन से ज्यादा कालोनियों में रहने वाले रहवासी अपना-अपना मकान छोड़कर जान बचाकर भागे।

विज्ञापन







12 से ज्यादा फायर बिग्रेड की टीम पांच घंटे की मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
सुबह में कोतरा रोड विद्युत मंडल के स्टोर रूम में रखे ट्रांसफार्मर के तार में अचानक आग लगने के बाद धुआं इतना तेजी से फैला कि लोगों का दम घुटने लगा। इस आग लगने की जानकारी पर बिजली विभाग के अधिकारियों ने नगर निगम की फायर बिग्रेड सहित अन्य फायर बिग्रेड को मौके पर बुलाने की सहायता मांगी। 12 से ज्यादा फायर बिग्रेड की टीम ने 5 से अधिक घंटों के बाद इस आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि ईग से 20 से 25 लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन





आग लगने का कारण अज्ञात
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, रायगढ़ एसडीएम प्रवीण तिवारी सहित अन्य अधिकारी भी वहां पूरी टीम के साथ पहुंचे और लगातार फैलते आग को बुझाने में लगे कर्मचारियों से चर्चा की। साथ ही साथ पुलिस अधीक्षक ने विद्युत विभाग के बडे अधिकारी व स्टोर प्रभारी गुंजन शर्मा से भी इसकी जानकारी ली और आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिये भी कहा। उनकी उपस्थिति में एनटीपीसी, जिंदल, अडानी व नलवा की कई फायर बिग्रेड पहुंची और फैलती आग पर काबू पाने के लिये भी युद्ध स्तर पर प्रयास किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन




20 से 25 लाख का नुकसान होने की आशंका
इस संबंध में विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता मनीष तनेजा व स्टोर विभाग के बडे अधिकारी गुंजन शर्मा का कहना है कि यहां आग लगी है। वहां बड़ी मात्रा में पुरानी ट्रांसफार्मर व तार रखे हुए थे और अब तक आग से 20 से 25 लाख का नुकसान होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि आग जब से लगी है उसे बुझाने के प्रयास किये जा रहे हैं और नये ट्रांसफार्मर व अन्य सामानों तक आग नहीं पहुंची है।  फैलती आग को रोकने के लिये आसपास के उद्योगों व नगर निगम की फायर बिगेड की सहायता ली गई है।


रायपुर से सौ से अधिक नये ट्रांसफार्मर

रायपुर से पहुंचे थे सौ से अधिक नये ट्रांसफार्मर, गनीमत...
उन्होंने  इस बात को माना कि नगर निगम की फायर बिगे्रड काफी देर बाद यहां पहुंची। सबसे बड़ी बात यह रही कि आज ही राजधानी रायपुर से सौ से अधिक नये ट्रांसफार्मर रायगढ़ के इस स्टोर में पहुंचे थे जो गाड़ियों में लोड होने के चलते बच गए और अंदर भी जहां पर नये ट्रांसफार्मर रखे हुए थे वह भी आग की चपेट में नहीं आये।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed