फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Rahul Gandhi write a letter to Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel before Lok Sabha Elections 2019, know.

राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के सीएम को लिखा पत्र- आदिवासियों को कोई नुकसान न हो! ये है मामला

Sun, 24 Feb 2019 11:54 AM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Sun, 24 Feb 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi write a letter to Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel before Lok Sabha Elections 2019, know.
राहुल गांधी और भूपेश बघेल - फोटो : social media

सुप्रीम कोर्ट ने जंगल के अवैध कब्जाधारियों को हटाने का आदेश दिया है और इसके लिए आगामी 27 जुलाई तक की समय सीमा निर्धारित की है। इस आदेश का पालन करने के दौरान छत्तीसगढ़ में आदिवासियों को किसी तरह का नुकसान न हो, इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखा है। 

विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें वन अधिकार पट्टा नियम 2006 का पालन करने की सलाह दी है। उन्होंने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका भी दायर करने के लिए भी कहा। कहा है कि आदिवासियों को कोई नुकसान नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में 20 हजार से ज्यादा ऐसे मामले

कांग्रेस अध्यक्ष की सलाह से स्पष्ट है कि कांग्रेस सरकार लोकसभा चुनाव से पहले आदिवासियों को नाराज नहीं करना चाहती है और इसीलिए आदिवासियों की जमीन बचाने का रास्ता तलाशा जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट का आदेश का पालन करने में छत्तीसगढ़ में 20 हजार से अधिक मामलों में बेदखली की कार्रवाई करनी होगी। अबतक केवल 4 हजार प्रकरणों में कार्रवाई की जानकारी राज्य सरकार ने कोर्ट को दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वन अधिकार पट्टा नियम का पालन किया जाए, तो आदिवासियों की जमीन बचाई जा सकती है। उन्हें जंगल से बेदखल करने से पहले पुनर्वास कराना भी एक वैकल्पिक रास्ता है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका डालना भी इस समय सीमा से बचने का एक विकल्प बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed