फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Election News: Rahul Gandhi in Jagdalpur Targets PM Modi Major Point Of Speech

Chhattisgarh : राहुल का पीएम मोदी पर निशाना, कहा- देश में सिर्फ एक जाति गरीब, तो खुद को क्यों कहते हैं ओबीसी

Sun, 05 Nov 2023 05:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 05 Nov 2023 05:26 AM IST
सार

Rahul Gandhi In Jagdalpur : कांग्रेस नेता ने शनिवार को बस्तर के जिला मुख्यालय जगदलपुर में चुनावी रैली में कहा कि भाजपा नेता आदिवासियों को वनवासी इसलिए कहते हैं क्योंकि दिखाना चाहते हैं, आदिवासियों की जगह कहां होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी देश से वनवासी शब्द हटा देगी। 

विज्ञापन
Chhattisgarh Election News: Rahul Gandhi in Jagdalpur Targets PM Modi Major Point Of Speech
file pic..... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी से सवाल किया है कि यदि वह कहते हैं कि देश में सिर्फ एक ही जाति ‘गरीब’ है, तब वह खुद को बार-बार ओबीसी क्यों कहते हैं? कांग्रेस नेता ने शनिवार को बस्तर के जिला मुख्यालय जगदलपुर में चुनावी रैली में कहा कि भाजपा नेता आदिवासियों को वनवासी इसलिए कहते हैं क्योंकि दिखाना चाहते हैं, आदिवासियों की जगह कहां होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी देश से वनवासी शब्द हटा देगी। 

विज्ञापन


गांधी ने कहा, भाजपा नेता आदिवासियों को वनवासी कहते हैं। उन्होंने कहा, मोदीे, आरएसएस और भाजपा नेताओं ने आदिवासियों के लिए शब्द निकला है, वनवासी। आदिवासी और वनवासी में बहुत बड़ा फर्क है..आदिवासी का मतलब है कि जो इस देश के पहले असली मालिक हैं। 
विज्ञापन


यदि भाजपा इस शब्द का प्रयोग करेगी तो उसे आपके जल जंगल जमीन आपको वापस देनी होगी। केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, मोदी कहते हैं अपनी जमीन अदाणी जी को दे दो। अदाणी जी, आपकी जमीन छीन लेते हैं व विरोध करते हैं तो भाजपा सरकार गोलियां चलवाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed