फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Rahul Gandhi Congress workers protest in Bilaspur demonstrated in front of MP house

Rahul Gandhi: बिलासपुर में उग्र हुए कांग्रेस कार्यकर्ता, सांसद के घर के सामने किया प्रदर्शन, टॉयर में लगाई आग

Fri, 24 Mar 2023 07:12 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर-छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर-छत्तीसगढ़ Published by: अभिषेक वर्मा Updated Fri, 24 Mar 2023 07:12 PM IST
सार

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांसद और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और टायर जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई। 

विज्ञापन
Rahul Gandhi Congress workers protest in Bilaspur demonstrated in front of MP house
छत्तीसगढ़ में यूथ कांग्रेस में आक्रोश बढ़ गया है। - फोटो : संवाद

विस्तार

राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करने के बाद छत्तीसगढ़ में यूथ कांग्रेस में आक्रोश बढ़ गया है। प्रदेशभर में युवक कांग्रेस ने भाजपा सांसदों के निवास और बीजेपी कार्यालय के सामने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बिलासपुर में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा सांसद अरुण साव के सरकारी बंगले के सामने प्रदर्शन किया गया।

विज्ञापन


विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने बंगले के सामने सांसद और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और टायर जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई। गौरतलब है कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता को रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज लोकसभा सचिवालय ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए इसकी जानकारी दी। गुरुवार (23 मार्च) को सूरत की एक अदालत ने आपराधिक मानहानि के एक मामले में उनको दोषी ठहराते हुए दो साल कैद की सजा सुनाई थी और 15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था। हालांकि मामले की सुनवाई के दौरान ही कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed