{"_id":"5d15e5028ebc3e3c71462241","slug":"rahul-gandhi-appoints-mohan-markam-as-the-president-of-chhattisgarh-pradesh-congress-committee","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूपेश बघेल की जगह मोहन मरकाम को मिली छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस समिति की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूपेश बघेल की जगह मोहन मरकाम को मिली छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस समिति की कमान
Fri, 28 Jun 2019 04:17 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: Gaurav Pandey
Updated Fri, 28 Jun 2019 04:17 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोहन मरकाम को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्हें यह जिम्मेदारी तत्काल प्रभाव के साथ सौंपी गई है। अब तक यह जिम्मेदारी भूपेश बघेल उठा रहे थे।
विज्ञापन
Congress President Rahul Gandhi appoints Mohan Markam as the President of Chhattisgarh Pradesh Congress Committee with immediate effect. pic.twitter.com/vApeCGPILN
— ANI (@ANI) June 28, 2019विज्ञापन
मरकाम को यह जिम्मेदारी ऐसे समय में सौंपी गई है जब पार्टी लोकसभा चुनाव में करारी हार का आकलन कर रही है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस केवल दो लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज कर पाई जबकि पिछले साल दिसंबर में राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी भारी बहुमत के साथ सत्ता में आई थी।
विज्ञापन
कोंडागांव से विधायक मरकाम को भूपेश बघेल के स्थान पर नियुक्त किया गया है। बघेल ने पिछले सप्ताह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से यह जिम्मेदारी किसी और को देने को कहा था। उन्होंने इसके पीछे मुख्यमंत्री पद की बड़ी जिम्मेदारियां होने की बात कही थी।
भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस ने पिछले विधानसभा चुनाव में जबर्दस्त जीत दर्ज की थी। रमन सिंह सरकार को हराते हुए कांग्रेस ने 90 विधानसभा सीटों में से 68 सीटों पर अपनी विजय पताका फहराई थी।
राहुल गांधी द्वारा की गई यह नियुक्ति इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि उनका कांग्रेस अध्यक्ष पद पर बने रहना या नहीं तय नहीं हो पाया है। राहुल लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार की जवाबदेही का हवाला देते हुए पार्टी प्रमुख के पद से इस्तीफा देने के फैसले पर अड़े हुए हैं।