{"_id":"6821ac1aea3a405d8102e729","slug":"pwd-executive-engineer-body-found-in-his-house-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: शासकीय क्वार्टर में मिला PWD इंजीनियर का शव, दो दिन से फोन था बंद; हार्ट अटैक की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: शासकीय क्वार्टर में मिला PWD इंजीनियर का शव, दो दिन से फोन था बंद; हार्ट अटैक की आशंका
Mon, 12 May 2025 02:46 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 12 May 2025 02:46 PM IST
सार
जगदलपुर जिले में पीडब्ल्यूडी विभाग में कार्यपालन अभियंता के पद पर कार्यरत धनुष सिंह नेताम की मौत हो गई। उनका शव उनके शासकीय क्वार्टर में मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शासकीय क्वार्टर में मिला शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जगदलपुर के पीडब्ल्यूडी विभाग में कार्यपालन अभियंता के पद पर कार्यरत धनुष सिंह नेताम (45) का शव उनके शासकीय क्वार्टर में मिला। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
कांकेर जिले के ग्राम सरोना निवासी धनुष सिंह नेताम शनिवार सुबह अपने कार्यालय गए थे। कार्यालय का काम पूरा करने के बाद वे अपने शासकीय क्वार्टर, पथरागुड़ा लौटे। इसके बाद दो दिनों तक उन्होंने परिजनों या सहकर्मियों के फोन कॉल का जवाब नहीं दिया। चिंतित परिजनों ने कार्यालय के कर्मचारियों से संपर्क किया। जब ड्राइवर उनके क्वार्टर पहुंचा तो दरवाजा खुला था और धनुष सिंह सोफे पर मृत अवस्था में मिले। ड्राइवर ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। परिजनों को भी सूचित किया गया, जो जगदलपुर पहुंच गए हैं। प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक से मृत्यु की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन