फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Public Service Commission rejected the question raised on the evaluation process, assured transparency in CG

CG News: लोक सेवा आयोग ने मूल्यांकन प्रक्रिया पर उठे सवाल को किया खारिज, पारदर्शिता पर दिया भरोसा

Sat, 30 Aug 2025 11:12 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 30 Aug 2025 11:12 AM IST
सार

राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2024 की मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर सोशल मीडिया और कुछ न्यूज पोर्टलों पर उठाए गए सवालों पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है।

विज्ञापन
Public Service Commission rejected the question raised on the evaluation process, assured transparency in CG
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2024 की मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर सोशल मीडिया और कुछ न्यूज पोर्टलों पर उठाए गए सवालों पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि पूरी परीक्षा प्रक्रिया निष्पक्ष, गोपनीय और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जा रही है, ऐसे में बिना आधार के लगाए जा रहे आरोप भ्रामक हैं।

आयोग ने बताया कि प्रत्येक विषय के प्रश्नपत्रों के मूल्यांकन के लिए बड़ी संख्या में विषय-विशेषज्ञों की नियुक्ति की जाती है। उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कई चरणों से होकर गुजरती है, ताकि निष्पक्षता बनी रहे। इस दौरान गोपनीयता बनाए रखना सभी मूल्यांकनकर्ताओं की अनिवार्य जिम्मेदारी होती है।

विज्ञापन

आयोग का कहना है कि कुछ लोगों ने जानबूझकर व्यक्तिगत द्वेषवश मूल्यांकनकर्ताओं के नाम सार्वजनिक कर परीक्षा प्रक्रिया को संदेहास्पद बताने की कोशिश की है। आयोग ने स्पष्ट किया कि ऐसे प्रयासों से चयन प्रक्रिया की विश्वसनीयता प्रभावित नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही आयोग ने भरोसा दिलाया कि अपने संवैधानिक दायित्वों और पारदर्शी चयन प्रक्रिया के प्रति वह पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मूल्यांकनकर्ताओं के नाम उजागर करने वाले स्रोत की जानकारी जुटाई जा रही है और जरूरत पड़ने पर विभागीय अथवा कानूनी कार्यवाही भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed