फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Pt Deendayal Upadhyay Manglik Bhawan will remain open for more than 300 Kavad pilgrims 24 hours a day

Ramanujganj Balrampur: 24 घंटे 300 से अधिक कावड़ यात्रियों के लिए चालू रहेगा पं. दीनदयाल उपाध्याय मांगलिक भवन

Sun, 21 Jul 2024 06:59 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 21 Jul 2024 06:59 PM IST
सार

पंडित दीनदयाल मांगलिक भवन में एक बड़ा हाल एवं 10 छोटे कमरे हैं जिसमें करीब 300 से अधिक लोग एक साथ रुक सकते हैं 300 से अधिक लोगों को रोकने के लिए 24 घंटे यहां व्यवस्था बनाई गई है।

विज्ञापन
Pt Deendayal Upadhyay Manglik Bhawan will remain open for more than 300 Kavad pilgrims 24 hours a day
यात्रियों के लिए चालू रहेगा पं. दीनदयाल उपाध्याय मांगलिक भवन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामानुजगंज बलरामपुर नगर के वार्ड क्रमांक 13 में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय मांगलिक भवन में बाबा बैजनाथ धाम कांवरिया सेवा समिति के द्वारा बाबा बैजनाथ धाम जाने वाले कावरियों की सेवा कार्य का शुभारंभ कांवरिया सेवा समिति के संयोजक एवं नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में नगर वासियों के द्वारा शनिवार को भगवान शंकर की पूजा अर्चना और कांवरियों के सेवा संकल्प के साथ किया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि विगत वर्षों की भांति इस बार भी श्रावण मास में नगरवासियों के द्वारा सामूहिक जन सहयोग से पंडित दीनदयाल उपाध्याय मांगलिक भवन में बाबा बैजनाथ धाम जाने वाले कावरियों की रूकने एवं जलपान की व्यवस्था की गई है। पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचने वाले कावड़ यात्रि बाबा बैजनाथ धाम जाने के दौरान रामानुजगंज रुके थे जिन्होंने सेवा कार्य की जमकर सराहना की थी। शनिवार को श्रावण मास के शुभारंभ के अवसर पर सेवा कार्य का भी शुभारंभ भगवान शंकर की पूजा अर्चना के साथ किया गया। श्रावण मास में सेवा कार्य को लेकर नगरवासीयो में उत्साह देखते बन रहा है। सेवा कार्य को लेकर कई दिन पूर्व से व्यापक स्तर में तैयारी पूरे नगर वासियों के द्वारा की जारी थी।
विज्ञापन


300 से अधिक रुक सकते हैं यहां  
पंडित दीनदयाल मांगलिक भवन में एक बड़ा हाल एवं 10 छोटे कमरे हैं जिसमें करीब 300 से अधिक लोग एक साथ रुक सकते हैं 300 से अधिक लोगों को रोकने के लिए 24 घंटे यहां व्यवस्था बनाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


24 घंटे चालू रहेगी रसोई
पंडित दीनदयाल उपाध्याय मांगलिक भवन में कावड़ यात्रियों को रोकने की जहां व्यवस्था की गई है वही यहां पर 24 घंटे कांवर यात्रियों के लिए जलपान की व्यवस्था रहेगी यहां की रसोई 24 घंटे चालू रहेगी यहां तक की कावर यात्रियों की सेवा के लिए 24 घंटे नगर वासी तैनात रहेंगे।


ऐसे पहुंच सकते हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय मांगलिक भवन  
रामानुजगंज नगर पंचायत सीमा में पहुंचने के बाद अग्रसेन चौक से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर छत्तीसगढ झारखंड मुख्य मार्ग पर भारत माता चौक रोड पर नगर के वार्ड क्रमांक 13 में सड़क के किनारे पंडित दीनदयाल उपाध्याय मांगलिक भवन है अग्रसेन चौक से ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय मांगलिक भवन तक सजावट की गई है जिससे कोई भी कांवर यात्री आसानी से यहां तक पहुंच पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed