फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Prostitution under the guise of a spa centre exposed: Three including a woman arrested in Raipur

स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का खुलासा: रायपुर में महिला सहित तीन गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा था फर्जी ग्राहक

Sun, 27 Jul 2025 03:59 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 27 Jul 2025 03:59 PM IST
सार

राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार का बड़ा खुलासा हुआ है। प्रोफेसर कॉलोनी स्थित एक मकान में दबिश देकर पुलिस ने एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Prostitution under the guise of a spa centre exposed: Three including a woman arrested in Raipur
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार का बड़ा खुलासा हुआ है। प्रोफेसर कॉलोनी स्थित एक मकान में दबिश देकर पुलिस ने एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह का सरगना कृषाणु दास नाम का व्यक्ति बताया जा रहा है, जो शहर में तीन स्पा सेंटर की आड़ में यह अवैध कारोबार चला रहा था।
विज्ञापन


एंटी क्राइम और साइबर यूनिट की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि प्रोफेसर कॉलोनी स्थित एक घर में देह व्यापार का अवैध कारोबार चल रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर टीम ने एक पंटर (फर्जी ग्राहक) को सौदे के लिए मौके पर भेजा। सौदा तय होते ही टीम ने रेड मार कर दो महिलाएं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


गिरफ्तार मुख्य आरोपी आकाश साहू (39), निवासी सड्डू, विधानसभा थाना क्षेत्र, रायपुर का रहने वाला है। आरोपी अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर यह धंधा संचालित कर रहा था। पूछताछ में आकाश ने बताया कि वह कृषाणु दास (42), निवासी खम्हारडीह के संपर्क में है। कृषाणु, समता कॉलोनी, कटोरा तालाब और खम्हारडीह में तीन स्पा सेंटर संचालित करता है, जिनकी आड़ में देह व्यापार होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल से व्हाट्सएप चैट, ऑनलाइन पेमेंट डिटेल्स और ग्राहकों की लिस्ट बरामद की है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि पीड़ित महिलाओं से जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह में कई अन्य लोगों की संलिप्तता हो सकती है। टीम आरोपियों के बैंक खातों, मोबाइल डाटा और संपर्क सूत्रों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed