{"_id":"63329caa1c58c9108a3986d2","slug":"prostitution-going-on-in-hotel-under-guise-of-birthday-party-was-caught-in-chhattisgarh-korba","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन पार्टी में चल रहा था देह व्यापार: कॉलेज छात्राओं को रुपयों का लालच देकर होटल लाई थी महिला दलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्मदिन पार्टी में चल रहा था देह व्यापार: कॉलेज छात्राओं को रुपयों का लालच देकर होटल लाई थी महिला दलाल
Tue, 27 Sep 2022 12:18 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 27 Sep 2022 12:18 PM IST
सार
पुलिस ने बरामद लड़कियों को पीड़ता मानते हुए छोड़ दिया है। इन लड़कियों में एक नाबालिग भी शामिल है।
विज्ञापन
देह व्यापार मामले में गिरफ्तार आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित एक होटल में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला दलाल सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में से एक ने जन्मदिन पार्टी के नाम पर होटल में कमरे बुक कराए थे। पुलिस ने वहां से तीन लड़कियों को भी बरामद किया है। इनमें से एक लड़की नाबालिग बताई जा रही है। मामला दर्री थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, दर्री निवासी संदीप अग्रवाल ने साडा कॉलोनी स्थित ऋतुराज होटल एंड बार में तीन कमरे बुक कराए थे। उसने होटल में खुद की जन्मदिन पार्टी होने की जानकारी दी थी। पार्टी के नाम पर जब संदीप होटल पहुंचा तो उसके साथ एक महिला और तीन लड़कियां भी थी। इस बीच देर रात पुलिस को होटल में देह व्यापार होने की सूचना मिली। इस पर टीम ने छापा मारा तो अलग-अलग कमरों में संदीप सहित दो अन्य युवकों के साथ लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिलीं।
इस पर पुलिस ने संदीप सहित बुधवारी बाजार निवासी अमन कुमार सिंह और दीपक बारी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि पुरानी बस्ती में रहने वाली एक महिला दलाल इन लड़कियों को लेकर होटल में पहुंची थी। वह भी होटल में पुलिस के हत्थे चढ़ गई। उसके साथ ही तीन अन्य युवक बैठकर बातें कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें भी शांति भंग में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि तीनों लड़कियां कॉलेज में पढ़ती हैं और वहीं बस्ती में रहती हैं।