फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   procession being taken out from Sri Lanka to Ayodhya reached Rajnandgaon with Charan Paduka of Shri Ram

Ram Mandir: श्रीलंका से अयोध्या ले जाई जा रहीं भगवान श्रीराम की चरण पादुका, राजनांदगांव में हुआ भव्य स्वागत

Tue, 02 Jan 2024 04:21 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: श्याम जी. Updated Tue, 02 Jan 2024 04:21 PM IST
सार

श्रीलंका के सीता माता मंदिर से अयोध्या तक शोभायात्रा निकाली जा रही है। भगवान श्रीराम के भक्त उनकी चरण पादुका लेकर अयोध्या जा रहे हैं। यह यात्रा आठ राज्यों से होकर निकाली जा रही है। इस दौरान छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में शोभायात्रा के पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। 
 

विज्ञापन
procession being taken out from Sri Lanka to Ayodhya reached Rajnandgaon with Charan Paduka of Shri Ram
भगवान श्रीराम की चरण पादुका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीलंका के सीता माता मंदिर से भगवान श्रीराम की चरण पादुका अयोध्या ले जाई जा रही हैं। चरण पादुका की शोभायात्रा 15 दिसंबर श्रीलंका से शुरू हुई है, जो 22 जनवरी को अयोध्या में समाप्त होगी। यह शोभायात्रा आठ राज्यों से होती हुए अयोध्या पहुंचेगी। फिर, राम मंदिर में चरण पादुका स्थापित की जाएंगी। मंगलवार को यह शोभायात्रा छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव पहुंची। गायत्री मंदिर से शुरू होकर पूरे शहर में शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रीराम भक्त मौजूद रहे। जय श्रीराम के जयकारे के पूरे शहर गूंज उठा।

विज्ञापन


विज्ञापन


राजनांदगांव में राम भक्तों ने शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। गायत्री मंदिर से शुरू होकर पूरे शहर में शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रीराम भक्त मौजूद रहे। जय श्रीराम के जयकारे के पूरे शहर गूंज उठा। सदस्य यात्रा समिति के प्रदोष चव्हाणके ने बताया, 'हमने राम राज्य युवा यात्रा निकाली है। यह शोभायात्रा 15 दिसंबर से शुरू हुई थी और 22 जनवरी को अयोध्या में समाप्त होगी। यह यात्रा श्रीराम जी के वन गमन पथ पर चल रही है। यात्रा का आज 20वां दिन है और छत्तीसगढ़ में इस यात्रा का पहला दिन है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदोष चव्हाणके ने बताया, 'यह यात्रा आठ राज्यों में होने वाली है, जिसमें से तीन राज्य पूर्ण हो चुके हैं। अब चौथे राज्य छत्तीसगढ़ में पहुंचे हैं। हमारी जो संख्या है वह दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। श्रीलंका के अशोक वाटिका सीता माता मंदिर से इसकी शुरुआत की थी। धीरे-धीरे यह यात्रा आगे बढ़ रही है। यात्रा का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्रधर्म कार्य से जोड़ना और प्रोत्साहित करना है। साथ ही समाज में जागरूकता लाना भी यह यात्रा का उद्देश्य है।'

राजनांदगांव की स्थानीय नागरिक राकेश ठाकुर ने कहा 'श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में होने जा रही है। हम सनातन भाई समय का इंतजार कर रहे थे। यह हमारे लिए बहुत गौरवपूर्ण बात है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed