फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Process of municipal corporations and three-tier panchayat elections begins in Raipur

Raipur: नगर पलिकाओं-त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू,22 नंवबर को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

Fri, 18 Oct 2024 06:21 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 18 Oct 2024 06:21 PM IST
सार

रायपुर जिले के नगर पालिकाओं और त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आम चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

विज्ञापन
Process of municipal corporations and three-tier panchayat elections begins in Raipur
नगर पालिकाओं और त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर जिले के नगर पालिकाओं और त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आम चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 22 नवंबर 2024 को किया जाएगा। इसके लिए प्रारंभिक प्रकाशन का कार्य रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय, मुख्य पलिका कार्यालय, और निर्धारित वार्डों और ग्राम पंचायतों में चल रहा है। 
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सिंह ने बताया कि दावा-आपत्ति दाखिल करने के लिए 16 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2024 तक का समय निर्धारित किया गया है। इस दौरान निकायवार और वार्डवार कुल 240 स्थलों पर दावा-आपत्ति प्राप्त की जाएगी। आपत्तियों के निपटारे के लिए 29 अक्टूबर 2024 तक का समय रखा गया है। इसके खिलाफ अपील करने की प्रक्रिया भी उपलब्ध है। अपील की समयसीमा निर्धारित निपटारे की तिथि से पांच दिन है। 
विज्ञापन


इस चुनाव में जिले में कुल 406 पंचायतों में सरपंच, 6159 पंच, 16 जिला पंचायत सदस्य और 100 जनपद पंचायत सदस्यों का निर्वाचन होगा। इसके साथ ही मतदाता जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है, ताकि सभी नागरिक सही जानकारी प्राप्त कर सकें और मतदान प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed