{"_id":"688cc174635e86be390eb35a","slug":"prime-minister-modi-will-release-the-20th-installment-of-pm-kisan-samman-nidhi-on-august-2-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम किसान सम्मान निधि: प्रधानमंत्री मोदी दो अगस्त को करेंगे 20वीं किश्त जारी, प्रदेश स्तरीय होगा सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम किसान सम्मान निधि: प्रधानमंत्री मोदी दो अगस्त को करेंगे 20वीं किश्त जारी, प्रदेश स्तरीय होगा सम्मेलन
Fri, 01 Aug 2025 07:00 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 01 Aug 2025 07:00 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 2 अगस्त को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के किसानों को 20वीं किश्त की राशि वेबकास्ट के माध्यम से जारी करेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 2 अगस्त को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के किसानों को 20वीं किश्त की राशि वेबकास्ट के माध्यम से जारी करेंगे। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के सहयोग से राजधानी रायपुर स्थित महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी सभागार में सवेरे 10 बजे से प्रदेश स्तरीय किसान सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा।
इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू विशेष अतिथि होंगे। कार्यक्रम के अध्यक्षता कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम करेंगे। इस मौके पर रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायकगण राजेश मूणत, सुनील सोनी, गुरु खुशवंत साहेब, अनुज शर्मा, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा एवं इन्द्र कुमार साहू भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।