फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Prime Minister Modi expressed happiness over success of Korea Millets Cafe in Korea

Korea: प्रधानमंत्री मोदी ने कोरिया मिलेट्स कैफे की सफलता पर जताई खुशी, लखपति दीदी हीना के लिए बजवाई ताली

Sun, 25 Aug 2024 04:28 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरिया (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, कोरिया (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 25 Aug 2024 04:28 PM IST
सार

कोरिया जिले में परम्परागत खाद्यान को लेकर समूह की दीदियां जिस तरह से मिलेट्स कैफे का संचालन कर रही हैं, यह हमारी बहनो की मेहनत और सफलता के लिए एक नई इबारत लिख रहा है।

विज्ञापन
Prime Minister Modi expressed happiness over success of Korea Millets Cafe in Korea
पीएम मोदी ने मिलेट्स कैफे की सफलता पर जताई खुशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरिया जिले में परम्परागत खाद्यान को लेकर समूह की दीदियां जिस तरह से मिलेट्स कैफे का संचालन कर रही हैं, यह हमारी बहनो की मेहनत और सफलता के लिए एक नई इबारत लिख रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महाराष्ट्र के जलगांव में कोरिया मिलेट्स कैफे की खुलकर तारीफ की। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन में कोरिया जिले में ग्राम पंचायत पटना के रोशनी स्व सहायता समूह की हीना बेगम से संवाद किया और उनके सामूहिक सफलता के लिए उपस्थित जनसमूह से तालियां बजवाईं। 

विज्ञापन

 

कोरिया जिले में महिलाओं के स्व सहायता समूहों की सफलता की कड़ी में एक और उपलब्धि हासिल हुई है। लखपति दीदी के रूप में कोरिया मिलेट्स कैफे की संचालक हीना बेगम को आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने का अवसर मिला और मोदी ने हीना से आत्मीय बातचीत की। सबसे पहले मोदी ने हीना से उनका परिचय प्राप्त किया। फिर उनके काम करने के बारे में विस्तार से जानकारी ली। हीना बेगम ने उन्हें बताया कि हमारे रोशनी स्व सहायता समूह के द्वारा 4 अन्य समूहों के साथ मिलकर मिलेट्स कैफे का संचालन किया जा रहा है। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हीना से कैफे द्वारा अर्जित आय और मिलेट्स कि उपलब्धता के बारे में भी जानकारी ली। हीना की सफलता से प्रसन्न होकर मोदी ने कोरिया मिलेट्स कैफे के सफल संचालन के लिए तालियां बजवाकर हीना को प्रोत्साहित किया। विदित हो कि पूरे प्रदेश में एक अलग पहचान बनाते हुए कोरिया जिले में गत वर्ष 10 मई को कोरिया मिलेट्स कैफ़े का संचालन आरम्भ किया गया था। रोशनी स्व सहायता समूह की दीदियों द्वारा प्रारम्भ हुए इस कैफे में अब एकता स्व सहायता समूह, मां शारदा स्व सहायता समूह, राधा स्व सहायता समूह तथा साक्षर स्व सहायता समूह की कुल 38 महिलाओं को स्वरोजगार प्राप्त हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कैफे के संचालन में अब तक 92 लाख रुपए का व्यवसाय किया जा चुका है और इसमें 23 लाख रुपये से ज्यादा की आमदनी प्राप्त हो चुकी है। वर्तमान में यह कैफे बेहद लोकप्रिय हो कर स्थानीय स्तर पर निरन्तर अच्छा व्यवसाय अर्जित कर रहा है। आज जलगांव में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरिया मिलेट्स की सराहना करते हुए अन्य महिलाओं को भी इसी तरह सफल उद्यमी बनने का आवाहन किया है। कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी ने कहा कि, स्व सहायता समूहो में जुड़कर, कर्मठता से स्वरोजगार कर रही दीदियों की मेहनत अब रंग ला रही है। 


कोरिया मिलेट्स कैफे का सफल संचालन इनकी सफलता की कहानी खुद कह रहा है। देश के प्रधानमंत्री द्वारा कोरिया की लखपति दीदी से संवाद और उत्साहवर्धन हमे और बेहतर करने के लिए ऊर्जा देगा। सीईओ जिला पंचायत और बिहान की पूरी टीम ने एक नया आयाम स्थापित किया है, सभी को बधाई और शुभकामनाएं।

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed