फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Prices of Jan Aushadhi reduced, Chief Minister Vishnudev Sai expressed gratitude

मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत: जनऔषधियों की कीमतों में कटौती, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

Tue, 05 Aug 2025 11:51 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 05 Aug 2025 11:51 AM IST
सार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र सरकार द्वारा 37 आवश्यक दवाओं की कीमतों में 10 से 15 प्रतिशत तक की कमी किए जाने के फैसले का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन
Prices of Jan Aushadhi reduced, Chief Minister Vishnudev Sai expressed gratitude
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र सरकार द्वारा 37 आवश्यक दवाओं की कीमतों में 10 से 15 प्रतिशत तक की कमी किए जाने के फैसले का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय देशभर के लाखों मरीजों के लिए राहत भरा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक मजबूत कदम है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि "स्वस्थ भारत ही विकसित भारत की नींव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह निर्णय उनके दूरदर्शी और जनकल्याणकारी नेतृत्व को दर्शाता है। इससे हृदय रोग, मधुमेह, संक्रमण, बुखार और दर्द जैसी आम लेकिन गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।"
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस मूल्य कटौती के तहत पैरासिटामोल, एटोरवास्टेटिन और एमोक्सिसिलिन जैसी जरूरी जीवनरक्षक दवाएं अब और सस्ती होकर आमजन तक आसानी से पहुंच सकेंगी। छत्तीसगढ़ जैसे आदिवासी और ग्रामीण बहुल राज्य में यह निर्णय गरीब, श्रमिक, किसान, महिला और बुजुर्ग वर्ग के लिए विशेष रूप से उपयोगी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के केंद्रों के विस्तार, आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और प्राथमिक से लेकर उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।


उन्होंने कहा कि "केवल दवाओं की कीमतों में कमी नहीं, बल्कि यह फैसला आम लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल है। इससे स्वास्थ्य क्षेत्र में आर्थिक बोझ कम होगा और समाज के हर वर्ग को लाभ मिलेगा।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed