फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   President Murmu offered prayers at Jagannath temple in Raipur, Governor and CM were also present

Droupadi Murmu: राष्ट्रपति मुर्मू ने रायपुर के जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, राज्यपाल और सीएम भी रहे मौजूद

Sat, 26 Oct 2024 10:42 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 26 Oct 2024 10:42 AM IST
सार

Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्यपाल रामेन डेका के साथ रायपुर में जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।

विज्ञापन
President Murmu offered prayers at Jagannath temple in Raipur, Governor and CM were also present
राष्ट्रपति मुर्मु ने रायपुर के जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंची हुई हैं। आज 26 अक्टूबर रायपुर समेत अन्य जिलों के कार्यक्रमों में शामिल होंगी। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्यपाल रामेन डेका के साथ रायपुर में जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

 

राष्ट्रपति मुर्मू 26 अक्टूबर को सुबह 9:20 बजे राजभवन से प्रस्थान कर गायत्री नगर रायपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर में दर्शन और आरती की। इसके बाद रायपुर एयरपोर्ट जाएंगी। वहां से विशेष हेलीकॉप्टर से भिलाई के लिए प्रस्थान करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मु सुबह सवा 11 बजे से दोपहर सवा 12 बजे तक आईआईटी भिलाई के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी। राष्ट्रपति मुर्मु वहां से हेलीकॉप्टर से दोपहर एक बजे रायपुर एयरपोर्ट वापस आएंगी और नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री के नवीन शासकीय आवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा उनके सम्मान में आयोजित दोपहर भोज में शामिल होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोपहर साढ़े तीन बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल हेल्थ साइंस एवं आयुष युनिवर्सिटी छत्तीसगढ़ नवा रायपुर जाएंगी। वहां आयोजित तृतीय दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। वे शाम 5:10 बजे रायपुर एयरपोर्ट से विशेष विमान से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed