फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   President Droupadi Murmu Jagdalpur visit today; Will participate in Muria Darbar

राष्ट्रपति मुर्मू का जगदलपुर दौरा आज: लगायेंगी मुरिया दरबार, अपने 'दत्तक पुत्र' की समस्याओं से होंगी रू-ब-रू

Fri, 23 Oct 2026 07:10 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Fri, 23 Oct 2026 07:10 AM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 23 अक्टूबर को जगदलपुर जायेंगी। वे यहां पर आयोजित कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी।  23 अक्तूबर को रायपुर से जगदलपुर के लिए रवाना होंगी। सुबह 11 बजे जगदलपुर में प्रसिद्ध मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचेंगी। यहां पूजा-अर्चना कर माता से आशीर्वाद लेंगी। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे सिरहासार भवन में आयोजित विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार को संबोधित करेंगी।
 

विज्ञापन
President Droupadi Murmu Jagdalpur visit today; Will participate in Muria Darbar
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिवादन करती महिलायें - फोटो : Amar ujala digital

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 23 अक्टूबर को जगदलपुर जायेंगी। वे यहां पर आयोजित कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी।  23 अक्तूबर को रायपुर से जगदलपुर के लिए रवाना होंगी। सुबह 11 बजे जगदलपुर में प्रसिद्ध मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचेंगी। यहां पूजा-अर्चना कर माता से आशीर्वाद लेंगी। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे सिरहासार भवन में आयोजित विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार को संबोधित करेंगी। वहीं लालबाग मैदान में जगदलपुर आयोजित आमसभा को भी संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति के प्रस्तावित प्रवास को लेकर जगदलपुर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। वन मंत्री केदार कश्यप ने लालबाग मैदान पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन



उन्होंने मंच एवं बैठक व्यवस्था, विशिष्ट अतिथियों के लिए निर्धारित दीर्घा, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और आम नागरिकों की सुविधाओं का जायजा लिया। कश्यप ने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, महापौर संजय पाण्डे, कमिश्नर डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक बीएन मीणा, कलेक्टर आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 
विज्ञापन







दो हजार से अधिक जवानों की तैनाती
राष्ट्रपति के दौरे को लेकर राजधानी रायपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दो हजार से अधिक जवानों की तैनाती की गई है। इसके अलावा आईजी और डीआईजी रैंक के अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। जरूरत के मुताबिक, माना एयरपोर्ट से लोकभवन और इंडोर स्टेडियम तक आवागमन के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया जा सकता है। सुरक्षा को लेकर विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाई गई है। कुछ मार्गों को अस्थायी रूप से बंद किया गया है। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट और जगदलपुर के मां दंतेश्वरी हवाई अड्डे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लालबाग मैदान को पुलिस छावनी के रूप में तब्दील कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




यहां देखें राष्ट्रपति का शेड्यूल
  • 23 अक्टूबर को सुबह 11 बजे जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। 
  • दोपहर 12:45 बजे मुरिया दरबार और बस्तर दशहरा पर लाल बाग में आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगी।
  • दोपहर 1:40  बजे बस्तर दशहरा में शामि होंगी।  
  • इसके बाद वापस दिल्ली के लिये प्रस्थान। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed