फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   President Draupadi Murmu will come to Raipur today: will participate in various programs for two days in CG

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज रायपुर आएंगी: दो दिनों तक विभिन्न कार्यक्रमों में होंगी शामिल, देखें शेड्यूल

Fri, 25 Oct 2024 10:29 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 25 Oct 2024 10:29 AM IST
सार

President Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज 25 अक्टूबर को राजधानी रायपुर आएंगी। राष्ट्रपति मुर्मु 25 और 26 अक्टूबर को अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान रायपुर और दुर्ग जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

विज्ञापन
President Draupadi Murmu will come to Raipur today: will participate in various programs for two days in CG
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज रायपुर आएंगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

President Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज 25 अक्टूबर को राजधानी रायपुर आएंगी। राष्ट्रपति मुर्मु 25 और 26 अक्टूबर को अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान रायपुर और दुर्ग जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 25 अक्टूबर को 11:10 बजे विशेष विमान से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर आएंगी। इसके बाद वहां एम्स रायपुर जाएंगी। वहीं 11:45 से 12:45 बजे तक एम्स रायपुर के द्वितीय दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। इसके बाद वे वहां से दोपहर एक बजे राजभवन रायपुर आएंगी।
विज्ञापन


राष्ट्रपति मुर्मु राजभवन से दोपहर 3:20 बजे एनआईटी रायपुर जाएंगी और साढ़े तीन बजे से साढ़े चार बजे तक एनआईटी के 14वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इसके बाद वे वहां से पुरखौती मुक्तांगन जाएंगी। शाम 5:15 बजे से शाम साढ़े छह बजे तक आयोजित कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना के तहत 9वीं किश्त की राशि रिमोट का बटन दबाकर जारी करेंगी। इस योजना के तहत राज्य की 70 लाख महिलाओं को छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति मुर्मु पुरखौती मुक्तांगन में सरगुजा प्रखण्ड का लोकार्पण और आदिवासी समुदाय के लोगों से मुलाकात और चर्चा करेंगी। इसके बाद वे शाम 7:05 बजे राजभवन आएंगी। राजभवन में निर्धारित कार्यक्रम के लिए 7:30 बजे तक का उनका समय आरक्षित रहेगा। राष्ट्रपति मुर्मु राजभवन में राज्यपाल रमेन डेका द्वारा आयोजित रात्रि भोज में शामिल होंगी और राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी।       
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 26 अक्टूबर को सुबह 9:20 बजे राजभवन से प्रस्थान कर गायत्री नगर रायपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर जाएंगी और वहां दर्शन और आरती के बाद रायपुर एयरपोर्ट जाएंगी और वहां से विशेष हेलीकॉप्टर से भिलाई के लिए प्रस्थान करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मु सुबह सवा 11 बजे से दोपहर सवा 12 बजे तक आईआईटी भिलाई के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी। राष्ट्रपति मुर्मु वहां से हेलीकॉप्टर से दोपहर एक बजे रायपुर एयरपोर्ट वापस आएंगी और नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री के नवीन शासकीय आवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा उनके सम्मान में आयोजित दोपहर भोज में शामिल होंगी। 


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दोपहर साढ़े तीन बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल हेल्थ साइंस एवं आयुष युनिवर्सिटी छत्तीसगढ़ नवा रायपुर जाएंगी। वहां आयोजित तृतीय दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। वे शाम 5:10 बजे रायपुर एयरपोर्ट से विशेष विमान से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed